spot_img
Friday, August 14, 2026

कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर होटल साई श्रद्धा में सम्पन्न, प्रशिक्षणार्थीयो ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दिया एका का मंत्र,चुनाव मैनेजमेंट को लेकर दी गई महत्त्वपूर्ण जानकारी

spot_img
Must Read

रायगढ़- विधानसभा के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूरे समय तक प्रशिक्षण शिविर में उपस्थिति दर्ज कराकर प्रमुखता के साथ प्रशिक्षणार्थीयो की बाते सुनी।जिसमे चुनाव प्रबंधन के साथ ही कांग्रेस के इतिहास के विषय में जानकारी प्रदान की गई।वही

 

 सोशल मीडिया सहित अन्य महत्त्वपूर्ण मुद्दो पर चर्चा हुई।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा स्थानीय होटल साई श्रद्धा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कही गई।वही उन्होंने आगे बताया कि प्रशिक्षणार्थीयो द्वारा कार्यकर्ताओं को एसी कई महत्त्वपूर्ण बाते बताई गई

 

 जिनकी जानकारी कार्यकर्ताओं को नहीं थी।यह प्रशिक्षण शिविर आने वाले विधानसभा चुनाव में अत्यंत महत्त्वपूर्ण साबित होगा।जिसे विधानसभा में बूथ के सदस्य हर अंतिम व्यक्ति तक इन बातो को पहुचाएंगे।जिससे एक बार फिर अगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बने और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने,प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हमेशा गांव, गरीब ,किसान,युवा सहित सभी वर्गो के लिए योजनाएं

 

 क्रियान्वित की है।जिसमे लगभग 50 से अधिक योजनाएं शामिल है।।मैने कई प्रशिक्षण शिविर अटेंड किया।जिसमे पहले सेशन के बाद हाल खाली होता है।परंतु रायगढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं का क्वहार जो पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।परंतु जिस उत्साह के साथ रायगढ़

 

 विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया वह काबिलेतारिफ है। आप सभी से निवेदन आने वाले विधानसभा,लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के लिए संकल्पित हो कार्य करे।अगामी चुनाव में आपकी महत्त्वपूर्ण भूमिका होगी।

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ, केंद्र के मोदी सरकार की नाकामयाबी की दी गई जानकारी
गौरतलब हो कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित विधानसभा चुनाव प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रशिक्षणार्थीयो द्वारा जहा विधानसभा के समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जहा कांग्रेस पार्टी के स्वर्णिम इतिहास की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।वही केंद्र की भाजपा नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलाई गई जनविरोधी नीतियों से भी अवगत कराया गया।साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही गांव,गरीब,किसान सहित हर वर्ग के लिए संचालित जनहितैषी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए इसे हर वर्ग के अंतिम छोर तक पहुंचाने अपील की गई।इसके साथ ही बूथ मैनेजमेंट से लेकर सोशल मीडिया में सक्रियता को लेकर भी महत्त्वपूर्ण चर्चा की गई।आयोजित कार्यक्रम में समूचे विधानसभा के कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।.

Latest News

तिरंगे की शान में एकजुट हुआ रायगढ़, शहर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश…रामचंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,...

रायगढ़। राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश लेकर गुरुवार को रायगढ़ शहर में भव्य तिरंगा यात्रा...

More Articles Like This

error: Content is protected !!