spot_img
Friday, August 14, 2026

सावन मेला का वृहद आयोजन तैयारी आरंभ

spot_img
Must Read

सारंगढ़ । सावन माह को श्रावण मास भी कहा जाता है । सावन माह के दौरान भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा बहुत भक्ति और समर्पण के साथ ही की जाती है । अधिक मास के कारण सावन मास 2 महीने तक बढ़ जाएगा और इसका समापन 31 अगस्त 2023 को होगा । अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मलेन की राष्ट्रीय वित्त प्रबंधक प्रमुख रेखा महमिया ने प्रेस को बताया कि – सावन मास को लेकर हमारे द्वारा अलग अलग शहर से लोगों को आमंत्रित किया गया है जो अपनी विभिन्न सामग्रियों के साथ सामग्रियों के विक्रय के लिए आ रहे हैं । सुनीता अग्रवाल जुटमिलजोन की अध्यक्ष ने बताया कि – कार्यक्रम स्थल दुल्हन साड़ी रायगढ़ है , जहां सावन मेला का आयोजन 8 एवं 9 जुलाई को दिन 11 बजे से प्रारंभ होगी ।

रेखा महमिया ने बताया कि – रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति के अनुसार रक्षाबंधन का त्यौहार सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है ।यह त्यौहार भाई बहन को स्नेह की डोर में बांधता है । इस दिन बहन अपने भाई के मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा का बंधन बांधती है और बहनों की प्रतिष्ठा की सदा रक्षा करने का वचन भाई देता है । विभिन्न गिफ्ट आइटम लेकर कोलकोता, कटक, बेल पहाड़,टाटा,रायपुर बिलासपुर के व्यवसाई आ रहे हैं।जिसमें
भाई बहनो का त्यौहार राखी, गिफ्ट आयटम,ज्वेलॅरी,माउथ फ्रेशनेर, भगवान के पोशाक, बैग,फुट वियर,योगा ट्रेनर के द्वारा फ्री मे योगा के गुण उनको करने का सही तरीका बताया जायेगा ।

Latest News

तिरंगे की शान में एकजुट हुआ रायगढ़, शहर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश…रामचंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,...

रायगढ़। राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश लेकर गुरुवार को रायगढ़ शहर में भव्य तिरंगा यात्रा...

More Articles Like This

error: Content is protected !!