spot_img
Friday, August 14, 2026

विस्तारक प्रवीण सोनू ने बैकुंठपुर शक्ति केंद्र के मेरा बूथ मजबूत कार्यक्रम की प्रशंसा की

spot_img
Must Read

मतदान केंद्रों में भारतीय जनता पार्टी की सफलता का श्रेय कार्यकर्त्ताओं की मेहनत : सुभाष पाण्डेय

भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ नगर इकाई के शक्ति केंद्र बैकुंठपुर में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत झारखण्ड प्रदेश से आये विस्तारक प्रवीण कुमार सोनू ने वार्ड क्रमांक 14 एवं 16के मतदान केंद्र क्रमांक 41,42,43,44 सामुदायिक भवन बैकुंठपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की नगर के सबसे मजबूत बूथ में बैकुंठपुर क्षेत्र के चारों मतदान केंद्रों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान लगातार किये जाने की प्रशंसा की एवं प्रधानमंत्री जी के मेरा बूथ मजबूत कार्यक्रम को सफल बनाने की बधाई दी वार्ड के पार्षद एवं पूर्व सभापति सुभाष पाण्डेय ने दोनों वार्डों के मतदान केंद्रों में भारतीय जनता पार्टी का सभी आवश्यक कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री जी के 9 साल के जनकल्याणकारी कार्यकर्मो को आम जनता के मध्य लाभ प्रदान किये जाने प्रयासों को विस्तार से बताया एवं लगातार 20 वर्षों से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में चारों मतदान केंद्रों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किये जाने का उपस्थित कार्यकर्त्ताओं के मेहनत का परिणाम बताया उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष डिग्रीलाल साहू,पार्षद सुभाष पाण्डेय, पवन शर्मा, ज्ञानू गौतम,विमल चौधरी, सुमित शर्मा,पल्लू बेरीवाल,कमल मरार,नितेश सोनी, ज्ञानू मोदी, लल्ला देवांगन, सौरभ चौधरी, राहुल सोनी,मनीष गाँधी,संजय अग्रवाल, गोलू यादव,अजय शर्मा, ओमकार तिवारी एवं अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे

Latest News

करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री हुए शामिल

रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से सराबोर हुआ रायगढ़ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के...

More Articles Like This

error: Content is protected !!