संशय में मीना बाजार…?एसडीएम की अनुमति का इंतजार…अगर दी परमिशन तो… वार्डवासी और पार्षद कर सकते हैं उग्र आंदोलन…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

इस सप्ताह मीना बाजार को लेकर हो सकता है फैसला।

रायगढ़ / बीते दो सप्ताहों से शहर में मीना बाजार मेले को लेकर काफी विरोध जताया जा रहा है। गहमागहमी की स्थिति निर्मित हो गई है। जहां मोहल्लेवासी सहित वार्ड पार्षद ने इस बार सावित्री नगर के मैदान में मेले को नहीं लगने देने का खुले तौर पर ऐलान किया है।

घनी आबादी होने के कारण मीना बाजार लगने से अनेक प्रकार की समस्याओं से रहवासियों को 1 महीने तक जूझना पड़ता है।

तो दूसरी ओर रायगढ़ नगर निगम तथा पुलिस प्रशासन की ओर से मीना बाजार को लगने की अनुमति पहले ही दी जा चुकी है। किंतु एसडीएम की ओर से अभी अनुमति नहीं मिली है। कुछ दिन पूर्व ही पार्षदगणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा की सावित्रीनगर को छोड़कर कहीं भी दूसरी जगह इस विशाल ऐतिहासिक मीना बाजार को लगाया जाए।

वही मीना बाजार का प्रबंधक इस मुगालते में है कि उसे हर साल की भांति इस वर्ष भी मेले को लगाने की परमिशन मिल जाएगी, तथा वह हर संभव प्रयास कर रहा है।
सप्ताह भर पहले ही दो बड़े ट्रकों में सावित्री नगर के मैदान में मेले लगने के सामान गिर चुके हैं।

इस सप्ताह एसडीएम की ओर से मीना बाजार को लेकर आदेश जारी हो जाएगा, जिस पर शहरवासी के साथ-साथ मीना बाजार प्रबंधक की भी नजरें टिकी हुई है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार किसी भी हाल में इन मीना बाजार के लिए अनुमति नहीं मिलने की बात कहीं जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अदाणी फाउंडेशन के प्रशिक्षण से निखरी प्रतिभाएँ: राज्य जूनियर बालिका कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए 11 खिलाड़ियों का चयन

अदाणी फाउंडेशन के प्रशिक्षण से निखरी प्रतिभाएँ: राज्य जूनियर बालिका कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए 11 खिलाड़ियों का चयन रायगढ़ टीम...

More Articles Like This