शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक व हाईस्कूल चांदमारी रायगढ़ में प्रवेशोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

spot_img
Must Read

मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से सम्मानित डॉ.मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक का शालेय परिवार व शाला विकास समिति ने किया सम्मान

रायगढ़ / शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला में शाला प्रवेशोत्सव में विधायक प्रतिनिधि शिक्षा विभाग शेख ताजीम,वार्ड पार्षद श्रीमती रंजना कमल पटेल,जिलाध्यक्ष कॉंग्रेस अल्पसंख्यकविभाग हाजी मुबशिर हुसैन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्याम लाल सारथी व सम्मानित सदस्य,पिंटू शर्मा अभिभावकगण,गणमान्य नागरिक,संकुल प्रभारी श्रीमती अर्चना स्वर्णकार ,शालेय स्टाफ व कर्मचारीगण की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया।मंचासीन अतिथियों ने अपने उद्बोधन में शाला के सुचारू रूप से संचालन हेतु, बच्चों को शाला में प्रवेश, ठहराव, शत् प्रतिशत उपस्थिति के साथ -साथ उनके समग्र सर्वांगीण विकास व शैक्षिक गुणवत्ता पर बल देने की बात कही व शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हेतु विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नशा-मुक्ति हेतु शपथ लिया गया। नवप्रवेशी बच्चों को तिलक,रोली लगाकर,माला,पगड़ी पहनाकर,पाठ्य पुस्तक,गणवेश,स्लेट,अभ्यास पुस्तिका, चाकलेट जनप्रतिनिधियों व आमंत्रित अतिथियों के माध्यम से वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभाशीष प्रदान किए। बच्चों में उत्साह व उमंग दृष्टिगोचर हो रही थी। विद्यालय प्रबंधन समिति व शालेय परिवार की द्वारा डॉ.मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित होने पर उन्हें शाला में अनुकरणीय कार्यों के लिए बुके, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो,शाल व उपहार देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित समस्त आमंत्रित अतिथियों ने कार्यक्रम की भूरि -भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ.मनीषा त्रिपाठी ने किया व आभार प्रदर्शन वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती सरोज बाला मिश्रा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शालेय परिवार की सहभागिता रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

गरबा की थाप पर झूमेगा रायगढ़, 14 अक्टूबर को रेड क्वीन में सजेगी मेगा डांडिया नाइट

लायंस क्लब एवं दिव्य शक्ति की संयुक्त पहल संगीत, डांडिया, गरबा, फन, प्राइज और स्वाद का होगा शानदार संगम रायगढ़।...

More Articles Like This