संकुल केंद्र तिलगा में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

spot_img
Must Read

आज दिनांक 266 2023 को को संकुल केंद्र तिलगा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन संकुल प्राचार्य श्री डीके अग्रवाल एवं संकुल अकादमिक समन्वयक श्री सुशील चौहान के सौजन्य से शालेय परिवार तिलगा में संकुल स्तर पर किया गया। इस अवसर पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शाला प्रबंध समिति की बैठक, बच्चों को तिलक लगाकर मिष्ठान वितरण, के साथ पाठ्यपुस्तक, गणवेश, साइकिल आदि वितरण कर किया गया ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में बालकों,पालको व अभिभावकों की उपस्थिति रही। साथ ही गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे ।उपस्थित शिक्षकों को शाला सुरक्षा, स्वच्छता ,जाति प्रमाण पत्र बनवाने में रुचि पूर्वक कार्य करने, वृक्षारोपण ,छात्रवृत्ति पूर्णता आदि छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का लाभ सभी बच्चों को शत-प्रतिशत दिलाने हेतु विशेष प्रयास करने को कहा गया। अंत में प्राचार्य महोदय द्वारा जिलाध्यक्ष महोदय श्री तारण प्रकाश सिन्हा जी के द्वारा सत्र 2023 -24 के विजन से अवगत कराया गया एवं शिक्षा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु कहा गया। सीएसी श्री सुशील चौहान द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय का संदेश वाचन किया गया तथा नशा मुक्ति संकल्प कराया गया। अंत में मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन हेतु मैडल एवं शील्ड प्रदान किया गया। इस तरह संकुल तिलगा में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अग्रोहा धाम में होगा युवक युवती परिचय सम्मेलन पोस्टर का हुआ विमोचन…

रायगढ़ / रायगढ़ के अग्रोहा धाम में 16, 17 नवंबर को युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा...

More Articles Like This