स्व.संजय गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने किया उन्हें नमन

spot_img
Must Read

रायगढ़ 23 जून

कांग्रेस भवन रायगढ़ में आज स्वर्गीय संजय गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। जहां सभी कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि देकर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया व एकजुटता का आहवान किया गया। जिससे संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। स्व.संजय गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उपस्थित कांग्रेसजनों को शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि युवा हृदय सम्राट के नाम से विभूषित स्व. संजय गांधी ने अपने अल्प कार्यकाल में इंदिरा गांधी के बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अलावा अपने सूत्र स्थापित किए व उन्होंने युवाओं को नई दिशा भी दी।

इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव,नारायण घोरे ,विकास ठेठवार ,मदन महन्त शेख ताजिम, बबलू बड़े,लक्ष्मण महिलाने ,संतोष चौहान,सोनू पुरोहित ,मीनू बेगम केवरा भाई ,गणेश घोरे, रिंकी पांडे,शेखर यादव, आदि उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

किंडर वैली प्ले स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि उत्सव

मां दुर्गा के स्वरूप में सजी बालिका रही आकर्षण का केंद्र पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने किया गरबा-डांडिया रायगढ़ /...

More Articles Like This