स्व. नंदकुमार के दशगात्र में शामिल हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल

spot_img
Must Read

रायगढ़। रायगढ़ विधानसभा अंतर्गत ग्राम कोसमदा के भाजपा नेता नेत्रानंद गुप्ता के पिता स्व. नंदकुमार गुप्ता के दशगात्र में जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल शामिल हुए। भाजपा नेता के दिवंगत पिता के तैल चित्र पर पुष्पांजलि श्रीफल अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया । मृतात्मा के लिए शोक जाहिर करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा की स्व. नंदकुमार जी परिवार के मुखिया थे उनके जाने से परिवार को असीम वेदना सहनी पड़ी है। ईश्वर से प्रार्थना करते हुए नंदकुमार जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की है । साथ ही जिलाध्यक्ष ने कहा कि नंदकुमार जी की सज्जनता ने सभी को प्रभावित किया । सामाजिक जीवन जीने वाले नंदकुमार जी की धर्म के प्रति गहन आस्था रही।जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने भाजपा परिवार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना भी की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

रायगढ़: जिंदल स्टील लिमिटेड ने कर्मचारी सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपने सुरक्षा कार्यक्रम...

More Articles Like This