spot_img
Tuesday, August 18, 2026

द्वितीय पुण्य तिथी पर याद किए गए जन नायक स्वर्गीय डॉक्टर शक्राजीत नायक, विधायक प्रकाश नायक के साथ श्रद्धांजली प्रदान करने वाले लोगो का लगा तांता,बरमकेला में हुआ भव्य भंडारे का आयोजन

spot_img
Must Read

रायगढ़- पूर्व विधायक एवम सिंचाई मंत्री स्वर्गीय डॉक्टर शक्राजीत नायक अपनी जनसेवा व सक्रिय कार्यप्रणाली को लेकर सदैव ही आमजनमानस के दिलो में राज करते रहे है।यही कारण है कि उनके बैकुंठ गमन उपरांत भी उनके चाहने वालो की एक बड़ी फौज पूरे जिले में दिखाई पड़ती है।जहा उनके द्वितीय पुण्यतिथी पर उनके समर्थकों द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजली प्रदान की गई।इसी तारतम्य में स्वर्गीय डॉक्टर शक्राजीत की पुण्यतिथी पर बरमकेला विकासखंड के नायक चौक में उनके समर्थकों द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ ने शामिल होते हुए डॉक्टर साहब को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि प्रदान करते हुए भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।वही सरिया विकासखंड में भी स्वर्गीय डॉक्टर शक्राजीत नायक की द्वितीय पुण्य तिथी पर उनके समर्थकों एवम चाहने वालो द्वारा श्रद्धांजली सभा का आयोजन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।यही इस अवसर पर उनके समर्थकों द्वारा राहगीरों को इस तपती दोपहरी में ठंडा शर्बत एवम पेयजल पिलाया गया।

बरमकेला विकासखंड के समीपस्थ ग्राम नावापाली में25 मई 1946 को स्वर्गीय लालमेन गोटिया के घर ज्येष्ठ पुत्र के रूप के जन्मे डॉक्टर शक्राजीत नायक की प्रारंभिक शिक्षा ग्राम धूमाभांठा के प्राथमिक विद्यालय में हुई।जहा हायर सेकेंडरी की परीक्षा सारंगढ़ के विद्यालय में पूरी करने के पश्चात शासकीय विज्ञान महाविद्यालय रायपुर से प्राणी शास्त्र में एम एस सी रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर में मेरिट स्थान के साथ पूर्ण हुई।वही वर्ष 1970में नागपुर से कीट शास्त्र में पी एच डी की उपाधि प्राप्त की। जो छत्तीसगढ़ के लिए प्रथम कृषि विज्ञान पी एच डी का गौरव था।छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम सिंचाई मंत्री बनने के उपरांत केलो डेम,मोंगरा परियोजना, राजनंदगाव,सुतिया पाठ कवर्धा,कोसारटेड़ा बस्तर,महानदी केनाल लाइनिंग,खरसिया ब्रांच केनाल बांगी का कार्य प्रारंभ किया गया था।साथ में लगभग 250 लघु जलाशयो का कार्य भी प्रारंभ करवाया गया।जिससे छत्तीसगढ़ के सिंचाई प्रतिशत में वृद्धि के साथ ही उनके नेतृत्व में शासन की किसान हितैषी कृषि प्रधान छबि बनी।
आयोजित कार्यक्रम में परिवार से श्रीमती जानकी डॉ शक्राजीत नायक, श्री प्रकाश नायक, श्री कैलाश नायक, श्रीमती अभिलाषा नायक ,श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े जी विधायक सारंगढ़, दिलीप पांडे पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, अरुण मालाकार अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़, शरद यादव सदस्य कृषक कल्याण परिषद, जनपद पंचायत बरमकेला अध्यक्ष श्रीमती तारा अरुण शर्मा, श्रीमती विलास तिहारुराम सारथी जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती अनिका विनोद भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती वैजयंती नंदराम लहरे जिला पंचायत सदस्य, पुरुषोत्तम साहू जी सदस्य गौ सेवा आयोग, संजय दुबे अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी सारंगढ़, हेमलाल साव मंडी अध्यक्ष पुसौर, मट्टू चौहान, लक्ष्मी पटेल, पड़ीगांव, मुरली यादव, गंगा प्रसाद चौधरी अध्यक्ष मंडी बरमकेला, मोहन पटेल मंडी अध्यक्ष सारंगढ़, प्रखर यादव टीमरलगा, बबलू बहीदार, राजकमल अग्रवाल, राकेश पटेल सोसाइटी अध्यक्ष सारंगढ़, श्रीमती सरिता गोपाल सारंगढ़, ताराचंद पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमकेला, केशव पातर जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया, पद्मन प्रधान विधायक प्रतिनिधि रायगढ़, नरेश साहू विधायक प्रतिनिधि रायगढ़, अरुण शर्मा विधायक प्रतिनिधि रायगढ़, कन्हैया सारथी विधायक प्रतिनिधि सारंगढ़, किशोर पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बरमकेला, किसान नेता नंदकिशोर बिश्वाल, पूर्णचंद्र बैरागी कृष्णा चंद प्रधान, भुवन विजय सोसायटी अध्यक्ष, उग्रसेन साहू, युवराज चौधरी, विक्की आहूजा,गोल्डी नायक संपादक प्रखर आवाज, रामगोपाल पटेल उपाध्यक्ष मंडी बरमकेला, संजय प्रधान, सुशील पटेल, संपत पटेल पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, महेश देहरी, महेश नायक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, प्रमोद नायक नावापाली, नरेंद्र डनसेना, राजू प्रधान, राकेश डनसेना सरिया, श्री विजय सिदार, विजय नायक सुरसी, सतीश सिंह ठाकुर, बुद्धदेव बेहरा, बिनोद महाराज, हरिहर प्रधान, संजय प्रधान, मंगल दास सांकरा, संजय बारिक लिप्ती, अभिमन्यु सिदार अमुर्रा, गजेंद्र पटेल कृष्णा पटेल कारीघाटी, संकीर्तन नंद, बोटलाल नायक, रोहित नायक बरमकेला, सुनील शर्मा, मनोहर नायक बरमकेला , धर्मेंद्र चौहान मंडी सदस्य, सत्या निषाद बेंगची, उज्ज्वल मिरी बीडीसी , किरण पटेल आमकोनी, दाताराम मिरी, उपेंद्र पात्रे सोसायटी अध्यक्ष पंचधार, हरिशंकर पटेल,विजय पेट,रघुनाथ पटेल,बुद्धदेव बेहरा,प्रेम साहू,दाताराम मिरी,विनोद दास,उग्रसेन साहू,
युवा कांग्रेस से महेंद्र गुप्ता, शुभम बाजपेयी, प्रकाश तिवारी, विनोद भारद्वाज, राजेन्द्र वारे, ललित नायक देवगांव, रामप्रसाद चौहान दुलमपुर, सरिया नगर पंचायत से नरेंद्र डनसेना राजू प्रधान, NSUI से प्रशांत साहु, विनायक पटेल, अंकित पटेल, नेमिश पटेल, राहुल भारती, दुर्गेष साहु, अनिल खाँडें, लल्लीन देहरी, गिरधर, देव भावेश, सोमेश, जय, राकेश। डोंगरीपाली से सुखलाल सागर, गोपाल बाघे, पुष्पराज सिंह बरिहा ,श्रीमंत भोई, संजू चौधरी,प्रशासनिक अधिकारी अनुज पटेल तहसीलदार, नीलाराम पटेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी बरमकेला, थाना प्रभारी बरमकेला–सरिया, गिरी गोस्वामी मंडी सचिव बरमकेला, सोनवाने जी प्राचार्य, चंद्रशेखर पटेल प्राध्यापक एवम स्टाफ डॉ शक्राजीत नायक महाविद्यालय बरमकेला,
विकासखंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र जांगड़े, स्वास्थ्य विभाग से डॉ अवधेश पाणिग्रही मुख्य चिकित्सक बरमकेला, डॉ हेमंत पटेल, संजय पटेल एवं स्टाफ, बसंत पटेल वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

बाबा बैजनाथ की डाक कावड़ यात्रा को रजत शर्मा ने पूरी भक्ति के साथ 115 किलोमीटर की दूरी को 18 घंटे 30 मिनट में...

खरसिया। बाबा बैद्यनाथ की भक्ति और पूर्वजों के आशीर्वाद के साथ खरसिया के रजत शर्मा ने नाग पंचमी के...

More Articles Like This

error: Content is protected !!