रसायन विज्ञान में शोध के लिए रायगढ़ की संयुक्ता पटेल को डॉक्टरेट की उपाधि…

spot_img
Must Read

 राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के हाथों हुई सम्मानित . बेटी की उपलब्धि से गौरवान्वित अघरिया समाज

रायगढ़ । रायगढ़ कोतरा रोड निवासी अधिवक्ता बृजलाल पटेल और श्रीमती फुलकुमारी पटेल की सुपुत्री संयुक्ता पटेल को पं.रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित छब्बीसवें दीक्षांत समारोह में पीएच.डी.की उपाधि प्रदान की गयी | उक्त कार्यक्रम में राज्यपाल विश्वभूषण हरीचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पद्मश्री प्रोफेसर वाई. एस. राजन (इसरो) एवं कुलपति सच्चीदानंद शुक्ला उपस्थित थे | डॉ.संयुक्ता पटेल द्वारा प्रस्तुत शोध प्रबंध “डेवेलोपमेंट ऑफ नानोपार्टिकल एज केमिकल सेंसिंग प्रोब फॉर एनालीसिस ऑफ इन्वेर्न्मेंटल सेम्पल्स” के विषय संदर्भ में उपाधि दी गयी। उन्होंने अपना शोध कार्य निर्देशक डॉ. दीपक सिन्हा (शास.नागार्जुन स्न्नातकोतर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर छ. ग.) एवं प्रो.कमलेश के.श्रीवास (पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर (छ. ग.) के निर्देशन से पूर्ण किया । डॉ. संयुक्ता पटेल को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने से अघरिया समाज ही नहीं पूरे रायगढ़ नगर में हर्ष व्याप्त है और उनके परिजन प्रियजन शुभचिंतकों ने संयुक्ता के साथ उनके पिता अधिवक्ता बृजलाल पटेल, माता फुलकुमारी पटेल और भईया दीपक पटेल सहित समस्त परिवार को बेटी की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए विशेष रूप से बधाई दी है ।अखिल भारतीय अधरिया समाज के अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल, नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पटेल एवं समस्त केन्द्रीय पदाधिकारियों अधिवक्ता संगठन के सदस्यों , प्रवक्ता व्याख्याता भोजराम पटेल एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा संयुक्ता पटेल को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी गई है तथा उसके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामना भी प्रदान की गई है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन

रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी...

More Articles Like This