अंतरराष्ट्रीय रामायण आयोजन में अपनी सहभागिता निभाने कलेक्टर से मिले सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

spot_img
Must Read

रामायण आयोजन में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अपनी सहभागिता निभाने शासन के साथ समर्पित भाव से संकल्पित है–दिलीप षड़ंगी

रायगढ़ / आगामी 1 जून से 3 जून तक रामलीला मैदान रायगढ़ में होने वाले अंतरराष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शासन के साथ सहभागिता निभाते हुए समर्पित भाव से सहयोग करने की मंशा से प्रदेश कांग्रेस कमेटी सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलीप षड़ंगी एवं उपाध्यक्ष प्रशांत ठाकर रायगढ़ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक आचार्य एवं टीम के साथ कलेक्टर महोदय से मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने हर संभव सहयोग और प्रयास करने अपनी बात रखी।वही जिला कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला की उपस्थिति में श्री षड़ंगी ने पत्रकारवार्ता भी लिया और रामायण आयोजन में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की सहभागिता पर अपनी राय दी।


छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार प्रदेश के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी धर्म अध्यात्म संस्कार इन सभी को जोड़कर प्रदेश का मान पूरे देश में फैला रहे हैं इसी श्रृंखला में उनके महत्वाकांक्षी आयोजनों में से एक अंतरराष्ट्रीय रामायण महोत्सव जो 1 से 3 जून तक रामलीला मैदान रायगढ़ में की जानी है जिस के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी होंगे उक्त कार्यक्रम में शासन प्रशासन अपने स्तर पर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपनी भूमिका निभा रहा है वहीं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपनी सहभागिता निभाने हेतु शासन के साथ सहयोग करने को समर्पित भाव से संकल्पित है विदित हो कि कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई देशों के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से रामायण मंडली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंच रही हैं।
जिला कलेक्टर श्री तारण प्रकाश सिन्हा से आयोजन सम्बन्ध में चर्चा करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष दिलीप षड़ंगी ने जिला अध्यक्ष दीपक आचार्य एवं उपाध्यक्ष विजय शर्मा शशांक षड़ंगी,कोषाध्यक्ष राम नंदन यादव,मनोज तिवारी,संजीव मानिकपुरी,राजकुमार तिवारी,सोनू महन्त,रौशन अली,शिवकुमार सारथी,गीतिका वैष्णव,अन्नू तिवारी,नीलम थवाईत,सोनम सिंह कलाकार ब्रजेश नन्दे,विकास सिन्हा,कमलेश गोठेवाल शौर्य आचार्य,अभिषेक साहू,राज शर्मा एवं कार्यकर्ता तथा कलाकार उपस्थित रहे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप षड़ंगी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव को भव्य और सफल बनाने हम सांस्कृतिक प्रकोष्ठ शासन के साथ हैं उन्होंने बताया कि विदेश और अन्य राज्य के कलाकार रामायण पाठ करेगे और कई नामचिन्ह कलाकार भी शिरकत करेंगे।श्री षड़ंगी ने बताया कि मैं इस आयोजन में हनुमान चालीसा पाठ और मंचन अपने टीम के साथ कर रहा हूं।

Advertisement Carousel
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

उत्तम मेमोरियल कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में भूपदेवपुर पुलिस ने छात्रों को यातायात एवं साइबर फ्रॉड के...

उत्तम मेमोरियल कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में भूपदेवपुर पुलिस ने छात्रों को...

More Articles Like This