JSW कंपनी के बाहर से चोरी 18 चक्का ट्रेलर, भूपदेवपुर पुलिस की तत्परता से 6 घंटे के भीतर बरामद…

spot_img
Must Read

पुलिस की नाकेबंदी और सघन पतासाजी में ट्रेलर चोर खरसिया के रानीसागर में ट्रेलर खड़ीकर भागा….

रायगढ़ । कल दिनांक 20.05.2023 के दोपहर महाराजा रोड केरियर छाता मुड़ा ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक सुमित कुमार दुबे ने बताया कि 19 मई को उनकी *ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एजी 1143*  जेएसडब्ल्यू कंपनी नाहरपाली पीक आयरन लोड करने गई थी । ट्रेलर का चालक सत्यम कुमार के द्वारा रात्रि करीब 9:00 बजे फोन कर बताया कि ट्रेलर को जेएसडब्ल्यू कंपनी नहरपाली गेट के बाहर छोटी पार्किंग में खड़ी कर डीओ कटाने कंपनी के अंदर गया और बाहर आकर देखा तो ट्रेलर को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था । ट्रेलर के चालक तथा ट्रांसपोर्ट कंपनी के स्टाफ अपने स्तर पर ट्रेलर का पता लगाएं पता नहीं चलने पर कल दोपहर ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक अपनी ट्रेलर सीजी 13 एजी 1143 कीमत करीब 23 लाख रुपए के चोरी की रिपोर्ट थाना भूपदेवपुर में दर्ज कराया गया ।

    थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम द्वारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध वाहन चोरी का अपराध दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया । टीआई भूपदेवपुर द्वारा वाहन मालिक से गाड़ी में जीपीएस की जानकारी लिया गया, वाहन स्वामी ने बताया कि वाहन में लगा जीपीएस खराब है जिसके बाद एसडीओपी खरसिया निमिषा पांडे द्वारा भूपदेवपुर और खरसिया पुलिस को चोरी ट्रेलर की पतासाजी के लिए नाकेबंदी पॉइंट्स लगाकर सघन पतासाजी का निर्देश दिया गया जिस पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमें नाकेबंदी कर मुखबिरों से जानकारी लेकर वाहन की पतासाजी में जुट गई । इसी बीच शाम करीब 6:00 बजे चोरी गई ट्रेलर को अज्ञात चोर खरसिया के रानी सागर के पास पुरानी सड़क किनारे छोड़कर भाग गया था । भूपदेवपुर पुलिस द्वारा ट्रेलर वाहन को लावारिस हालत में जब्त कर चोरी प्रकरण में 23 लाख मशरूका की बरामदगी शुमार किया गया  है ।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा तथा खरसिया एसडीओपी निमिषा पांडे के मार्गदर्शन पर माल, मुल्जिम पतासाजी की कार्यवाही में थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम, सहायक उपनिरीक्षक देव प्रसाद चौहान, प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, जागेश्वर दिग्रस्कर, आरक्षक मुरली मनोहर पटेल, कृष्ण कुमार वारेन, गिरधारी खड़िया, बोध राम सिदार तथा खरसिया पुलिस की सराहनीय भूमिका रही है।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए…दोनों स्थानों से ₹9400 नकद जब्त, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के...

ऑपरेशन अंकुश” के तहत कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर...

More Articles Like This