पटवारियों की हड़ताल का कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने किया समर्थन

spot_img
Must Read

रायगढ़. / राजस्व पटवारी संघ का प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा रायगढ़ के पदाधिकारियों ने धरना स्थल मिनी स्टेडियम पहुंचकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन किया. जिला फेडरेशन के पदाधिकारियों मे जिला संयोजक शेख कलीमुल्लाह सचिव अनिल यादव के अलावा छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रवि गुप्ता महामंत्री वेद प्रकाश अजगले खरसिया शाखा के अध्यक्ष चांदी लाल डनसेना ज्ञानेश्वर यादव, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के सचिव संजीव सेठी महासचिव एल बी एस जाटवर, छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास पर्यवेक्षक संघ के अध्यक्ष श्रीमती पूसमति चौहान श्रीमती दीपा पटेल राजस्व निरीक्षक संघ के अध्यक्ष रूपलाल सिदार सचिव मनोज पटेल एवं अशोक साहू शास्ती प्रधान ,चंद्राकर मैडम बाजपेई मैडम, आदि शामिल थे. छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी 8 सूत्रीय मांगे जायज हैं सरकार को मांगों पर संज्ञान लेते हुए आदेश जारी किए जाने चाहिए. शासन की हठधर्मिता की वजह से तहसील में काम ठप है और आम जनता परेशान हो रही है. कर्मचारी नेताओं ने इस बात पर दुख जताया कि न्याय की दुहाई देने वाले माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं. कर्मचारियों को जायज हक के लिए भी सड़क की लड़ाई लड़नी पड़ रही है. राजस्व पटवारी संघ की मांगों के समर्थन में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने जोरदार नारेबाजी किया. पदाधिकारियों ने राजस्व मंत्री एवं मुख्यमंत्री से अपील किया कि राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय पदाधिकारियों को चर्चा के लिए आहूत करें और मांगों को पूरा करें .समर्थन के लिए पहुंचे सभी कर्मचारी नेताओं का राजस्व पटवारी संघ जिला शाखा रायगढ़ के अध्यक्ष सुधीर पंडा ने आभार व्यक्त किया.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए…दोनों स्थानों से ₹9400 नकद जब्त, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के...

ऑपरेशन अंकुश” के तहत कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर...

More Articles Like This