नव विवाहित जोड़ों ने मतदान की ली शपथ सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा ने दिलाई शपथस्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ नव विवाहिता सम्मान समारोह

spot_img
Must Read


रायगढ़, / सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत आज कलेक्टर कार्यालय के सृजन सभाकक्ष में जिले के नव युगल दंपत्तियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर नवयुगल दंपत्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उपस्थित सभी नव विवाहिताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वा कर मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा ने देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान ने प्रत्येक नागरिक को मत देने का अधिकार प्रदान किया है। यह संविधान द्वारा प्रदत्त अत्यंत महत्वपूर्ण अधिकार है जिसमें नागरिक मत से अपने प्रतिनिधि का चुनाव कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी भी है कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने सभी नवयुगल दंपत्तियों से आग्रह किया कि मतदान के महत्व को समझते हुए मतदाता परिचय पत्र में अपना नाम जुड़वाएं और मताधिकार का प्रयोग करें। इस मौके पर उन्होंने सभी को शपथ भी दिलाई कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश के लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, मूलवंश, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस दौरान उप निर्वाचन अधिकारी श्री डी.आर.रात्रे, एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, तहसीलदार रायगढ़ श्री लोमश मिरी, महिला बाल विकास विभाग से श्रीमती अनिता नायक सहित बूथ लेवल ऑफिसर्स उपस्थित थे।
कार्यक्रम में ये नव युगल दम्पत्ति हुए शामिल
प्रकाश गुप्ता एवं रजनी भोय, सोमेश कुमार पांडे एवं स्वाती पांडे, श्री अमित देवांगन एवं अमिता देवांगन, दीपेश देवांगन एवं वंदना देवांगन, सौरभ पोद्दार एवं श्रीमती नेहा पोद्दार, तापस सरकार एवं गायत्री सरकार, विजय दास महंत एवं राजकुमारी महंत, कमल साहू एवं रंजीता साहू, सुंदर यादव एवं गीता यादव, चंद्रसेन चौहान एवं चांदनी चौहान, श्री सूरज सिदार एवं श्रीमती आरती सिदार, मंगलू यादव एवं श्रीमती सुभाषिनी यादव, श्री गौतम महंत एवं श्रीमती पुष्पा महंत, श्री सतीश कुमार नामदेव एवं श्रीमती ज्योति नामदेव, श्री मनीष कुमार एवं श्रीमती सुनीता विश्वकर्मा, श्री भागीरथी यादव एवं श्रीमती शकुन्तला यादव, श्री केशव दुबे एवं श्रीमती शालिनी दुबे, श्री मुकेश कुमार पटनायक एवं श्रीमती जया पटनायक, श्री शिवम भट्ट एवं श्रीमती रूकमणी भट्ट, श्री दुर्गा प्रसाद एवं श्रीमती पार्वती पाव, श्री दीपक ठाकुर एवं श्रीमती चांदनी ठाकुर, श्री सुमित दुबे एवं श्रीमती अंकिता दुबे, श्री जयेन्द्र पैंकरा एवं श्रीमती भगवती पैंकरा, श्री धर्मेन्द्र सोनारिया एवं श्रीमती सुनीता सोनारिया, श्री घासी शर्मा एवं श्रीमती सुमन शर्मा, श्री तुलाराम नायक एवं श्रीमती वर्षा नायक, श्रीमती सूरज सिदार एवं श्रीमती सोनिया सिदार, श्री भूपेन्द्र कुमार मैत्री एवं श्रीमती देवकी मैत्री तथा श्री रविकांत एवं श्रीमती धनेश्वरी वारे नवयुगल मतदाता का सम्मान समारोह में शामिल हुए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए…दोनों स्थानों से ₹9400 नकद जब्त, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के...

ऑपरेशन अंकुश” के तहत कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर...

More Articles Like This