नवापारा (प.) की मानस मंडली रही जिला में प्रथम …जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तर पर देंगे प्रस्तुति

spot_img
Must Read

जिला स्तरीय मानस मंडलियों के प्रतियोगिता में अंततः खरसिया विकासखंड के नवापारा (पश्चिम) की मानस मंडली को विजेता के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । विदित हो कि छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित मानस मंडली प्रतियोगिता का जिला स्तरीय कार्यक्रम पंजरी प्लांट स्थित नगर पालिक निगम के ऑडिटोरियम में 19 मई को संपन्न हुआ । जिला पंचायत अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ हुए इस जिला स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता में रायगढ़ जिला के सात विकास खंड के जनपद पंचायत से मानस मंडली शामिल हुए प्रस्तुति दी जिसे निर्णायक मंडल द्वारा इनकी कथा प्रवचन, व्याख्यान संगीतमय गायन, झांकी प्रस्तुति भाषा शैली वेशभूषा की परख के आधार पर वरीयता का निर्धारित अंक देकर एक उत्कृष्ट रामायण मंडली का चयन किया जिसमें प्रथम स्थान पर खरसिया जनपद पंचायत के नावापारा (पश्चिम) के मानस मंडली को एवं द्वितीय स्थान पर घरघोड़ा जनपद पंचायत के कंचनपुर की सजे माता के दरबार मानस मंडली एवं तीसरा स्थान पुसौर विकास खण्ड के रागिनी चौहान मानस मंडली को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मानस मंडली को 50000 का चेक प्रदान कर जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के आयुक्त अविनाश श्रीवास द्वारा सम्मानित किया गया एवं प्रदेश स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामना प्रदान की । इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अवध राम पटेल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य राजेश डेनियल द्वारा किया गया निर्णायक ग्रुप में आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ संगीत शिक्षकसभी दास महंत एवं कन्हैया पटेल के साथ व्याख्याता भोजराम पटेल की सहयोगात्मक भूमिका रही ।कार्यक्रम को कुशलता पूर्वक संपादित करने में आदिम जाति कल्याण विभाग के कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

More Articles Like This