spot_img
Thursday, August 20, 2026

सुहागिनों ने किया वट सावित्री व्रत..पति की लंबी आयु के लिए की पूजा अर्चना…

spot_img
Must Read

रायगढ़ / सप्ताह भर से शहर में वट सावित्री व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा था बाजार भी सज कर तैयार हो चुके थे। पूजा के सभी सामग्री मार्केट में उपलब्ध थे। चारों तरफ चहल पहल का माहौल दिखाई दे रहा था। जहां 19 मई को वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए रखा जिसमें निर्जला उपवास रह कर यह पूजन किया जाता है।

यह व्रत प्राचीन काल से चला आ रहा है। विदित हो कि प्राचीन कथाओं की माने तो मां सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण को यमराज से वापस ले आई थी। इसलिए इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के लंबी आयु और सौभाग्य के लिए यह व्रत करती हैं जिसमें बरगद पेड़ की पूजा की जाती है।

आज सुबह से ही सभी मंदिरों में भीड़ देखी जा रही थी। सैकड़ों की तादाद में महिलाएं बरगद पेड़ पर धागा बांधते और भगवान से अपने पति की लबी आयु की कामना कर रही थी। इस व्रत को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह भी देखा जा रहा था। सभी सुंदर-सुंदर परिधान में मंदिरों में आए हुए थे।

मंदिरों में सुबह से कथा पाठ चल रहे थे

वट सावित्री पूजा के अवसर पर सभी मंदिरों में कथा और पाठ भी महिलाओं को सुनाए जा रहे थे। काफी संख्या में दूर-दूर से महिलाएं कथा को सुनने में आई हुई थी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

सहयोग केंद्र के दरवाजे खुले, हुआ समस्याओं का हल… वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सहयोग केंद्र में सुनी आमजनो की पीड़ा

रायगढ़ - प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केंद्र आज फिर एक बार आमजनो के लिए उम्मीद...

More Articles Like This

error: Content is protected !!