शिवरात्रि पर अग्रोहा भवन में होगी शिव भजन संध्या विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ का आयोजन

spot_img
Must Read


रायगढ़। विप्र समाज की अग्रणी संस्था विप्र फाउंडेशन एवं फाउंडेशन की महिला प्रकोष्ठ के द्वारा सावन माह पर भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के लिए गौरीशंकर मंदिर के पास स्थित अग्रोहा भवन में शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव की भजन संध्या का आयोजन करने जा रहा है। विप्र फाउंडेशन के महिला प्रकोष्ठ की

अध्यक्ष श्रीमती मंजू जोशी एवं महामंत्री संगठन मीना मनोज शर्मा ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें सर्व समाज के लोग शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 26 जुलाई शिवरात्रि के दिन दोपहर 4 बजे से आरंभ कर शाम 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा के निर्देश पर एवं जिलाध्यक्ष विजय शर्मा मार्बल के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सर्वजन के महिला एवं पुरूषों को शामिल होने के लिए विप्र फाउंडेशन ने अपील की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, मृतक उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर के योगेश कश्यप के रूप में हुई शिनाख्त

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, मृतक उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर के योगेश कश्यप के...

More Articles Like This