जिले के टॉपरों को विधायक प्रकाश नायक ने उनके निवास पहुंच, साल श्रीफल भेटकर दी शुभकामनाए

spot_img
Must Read

रायगढ़- माध्यमिक शिक्षा मंडल में 10 वी एवम 12 वी में रायगढ़ जिले के पुसौर अंचल की छात्राओ ने एक बार फिर अपने मेहनत व लगन से चमकीली सफलता दर्ज की है।जिन्हे विधायक प्रकाश नायक शुभकामनाए प्रदान करने तीनों छात्राओ के निवास अपने विधानसभा क्षेत्र पुसौर पहुंचे।जहा उन्होंने तीनों को साल श्रीफल भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगल कामना की।बताना लाजमी होगा कि रायगढ़ विधानसभा के पुसौर अंचल की तीन छात्राओ ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा में टॉप टेन में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की।जिनमे विधि भोसले पिता वासुदेव भोंसले 12वी 98.29 प्रतिशत,रानी महाना पिता मुकेश महाना 12 वी 95.60 प्रतिशत एवम खुशी पटेल पिता गोवर्धन पटेल 10वी 97.17 प्रतिशत के नाम शामिल है।।वही इस अवसर पर विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में किशोर कसेर,गोपी चौधरी,थाना प्रभारी पुसौर सहित छात्राओं के परिजन एवम ग्रामीणजनों की उपस्थित रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

थर्मल पावर प्लांट तमनार के मोबाइल टावर से 6 नग एक्साइड बैटरी चोरी का मामला वारदात में शामिल आरोपी हेमंत...

More Articles Like This