ग्राम छोटे हरदी में आयोजित 24 प्रहरी नाम यज्ञ के शामिल हुए प्रकाश नायक,भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर आमजन के सुख समृद्धि एवम खुशहाली के लिए की मंगल कामना

spot_img
Must Read

रायगढ़-पुसौर अंचल के ग्राम छोटे हरदी में इन दिनो श्री राम नाम के भक्ति की बयार बह रही है।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यहां 24 प्रहरी अखंड श्री नाम यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे विधायक प्रकाश नायक ने शामिल होकर विदिविधान पूर्वक भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना करते हुए आमजन के सुख समृद्धि एवम खुशहाली के लिए मंगल कामना की।विदित हो कि चार दिवस तक आयोजित श्री नाम यज्ञ के आयोजन में प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ था।वही आयोजन में चार दिवस तक भगवान श्री राम व श्री कृष्ण नाम की मधुर धुन समूचे अंचल में भक्तिरस का संचार करते नजर आई।बताना लाजमी होगा कि नाम यज्ञ के आयोजन में न केवल ग्राम बल्कि ग्रामीणों के अन्य स्थानों से आए सभी रिश्तेदार भी आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराते है।वही आयोजन के प्रतिदिन भव्य

भंडारे का आयोजन किया जाता है।जिसमे रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते है।वही कार्यक्रम का समापन नगर भ्रमण व बैठक कीर्तन के साथ किया जाएगा।साथ ही आकर्षक प्रस्तुति में संबलपुर व उड़ीसा से आए कीर्तन मंडली की अपनी प्रस्तुति देंगे।आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से रविशंकर चौहान,त्राहिकार चौहान,नरेश चौहान,संजय चौहान, अक्षय चौहान सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवम् भारी संख्या में ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

थर्मल पावर प्लांट तमनार के मोबाइल टावर से 6 नग एक्साइड बैटरी चोरी का मामला वारदात में शामिल आरोपी हेमंत...

More Articles Like This