spot_img
spot_img
Wednesday, May 6, 2026

ग्राम कोसामंदा में आयोजित अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ में शामिल हुए…प्रकाश नायक

Must Read


भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर आमजन की सुख समृद्धि एवम खुशहाली के लिए की मंगल कामना
रायगढ़-ग्रामीण अंचल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम नाम की मधुर धुन समूचे अंचल में भक्ति की अलख जगा रही है।इसी तारतम्य में पुसौर अंचल के ग्राम कोसमंदा में आयोजित अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ में विधायक प्रकाश नायक शामिल हुए।जहा उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर आमजन की सुख समृद्धि एवम खुशहाली के लिए मंगल कामना की।विदित हो कि नाम यज्ञ के आयोजन में 24 घंटे लगातार भगवान राम व श्री कृष्ण नाम की मधुर धुन समूचे अंचल में गूंजती है।वही इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि कलयुग में श्री राम नाम का जाप ही इंसान को संसार रूपी भव तरिणी से पार लगाने अहम कड़ी है।वही इस दौरान विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से रोहित पटेल,किशोर कसेर,डॉक्टर आनंद यादव,रोहित सिदार,वीरू यादव,दिग्विजय यादव,अनीस यादव, सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवम् भारी संख्या में ग्रामीणजनो की उपस्थिति रही।

Latest News

साइबर थाना और पुसौर पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाई में आरोपियों से 6.200 किलो गांजा और 259 पाव देशी शराब जप्त

ऑपरेशन आघात” में नशे के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, पुसौर में गांजा तस्कर और शराब कारोबारी...

More Articles Like This

error: Content is protected !!