अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जान से मारने की धमकी मिलना दुर्भाग्यपूर्ण

spot_img
Must Read


रायगढ़ / रायगढ़ जिले कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व में व माननीय विधायक प्रकाश नायक के मार्गदर्शन व माननीया महापौर जानकी अमृत काटजू की उपस्थिति में कर्नाटक विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी मणिकांत राठौड़ के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ दिए बयान की कड़ी निंदा की गई जिसमें विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की इस तरह की बात करने की हिम्मत तब होती है। जब उसे एहसास होता है कि उसे बचा लिया जायेगा।
अनिल शुकला ने आज शाम अपने कांग्रेस के साथियों के साथ जिला कांग्रेस भवन से सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों व प्रकोष्ठ पदाधिकारियों के साथ सिटी कोतवाली जाकर धमकी देने वाले दोषी व्यक्ति पर एफ आई आर दर्ज कर उस पर कठोर कार्यवाही किये जाने की मांग की गई। जहां अनिल शुक्ला ने कहा कि देश में जो हालात बने हुए हैं उससे ऐसा प्रतीत होता है कि पता नहीं देश किस दिशा में जा रहा है। इस नेतृत्व हींन केंद्र सरकार के कार्यकाल में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और आलोचनाओं को सहन नहीं किया जा रहा है। डेज़ह का दुर्भाग्य ही है कि बड़ी बड़ी बात करने वाले मोदी जी अपने दागदार नेताओं पर अंकुश लगाने में विफल सिद्ध हो चुके है।उन्होंने आशा व्यक्त की है कि खड़गे जी पर जानलेवा टिप्पणी करने वाले दोषी नेता जल्द ही सलाखों के पीछे जाकर अपना जीवन व्यतीत करेंगे। और लोकतंत्र की रक्षा के लिए ऐसा होना जरूरी भी है।

आज सिटी कोतवाली जाकर एफ आई आर की मांग करने वालों में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष दीपक पांडेय ,शाखा यादव प्रभारी महामंत्री,
आशीष जायसवाल (अध्यक्ष जिला युवक कांग्रेस)सूरज उपाध्याय, आशीष केसरी,आशीष शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा,विवेक सिंघानिया,किरण पंडा, संदीप अग्रवाल,गोरेलाल बरेठ,विकास बोहिदार,भरत तिवारी,राजू बोहिदार,अमृत काटजू,संजय चौहान,नरेश जायसवाल,वसीम खान,विनोद कपूर, बिज्जू ठाकुर,विकास बोहिदार,शेख ताजीम,सौरभ अग्रवाल,आशीष यादव,रिंकी पाण्डेय, संयुक्ता सिह,अरुणा मेश्राम,प्रताप सिंह,दिन निराला,श्रेयांस शर्मा,रमेश कुमार चौहान,पूर्णानंद शर्मा,सोनू पुरोहित,घासीदास महंत,आदि कांग्रेसी उपस्थित थे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़ की एआई उड़ान-जागरूकता से नवाचार तक’ कार्यशाला में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा आईआईआईटी नया रायपुर के...

More Articles Like This