भूपेश जी गुंडागर्दी कांग्रेस कार्यकर्ता करते है बजरंग दल नहीं : शक्ति अग्रवाल…प्रदेश में ही कई उदाहरण है जिसमे कांग्रेस ने पुलिस की वर्दी को भी नहीं बख्शा

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़। कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़के ने कर्नाटक मेनिफेस्टो में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बेतुका चुनावी घोषणा की। वहीं हिंदू के राष्ट्रीय संगठन बजरंग दल को पीएफआई से तुलना करके कांग्रेस पार्टी बुरी तरह से घिर गई।

भाजपा नेता शक्ति अग्रवाल ने कहा की एक समय था रावण ने भी बजरंगबली को बंदी बनाने का प्रयास किया था, परिणाम आप सब को मालूम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास आतंकवाद और आतंकवादियों को खुश करने का रहा है। देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्री राम से भी तकलीफ होती थी और अब जय बजरंगबली बोलने वालों से भी तकलीफ हो रही है। कहा कि कांग्रेस के प्रतिबंध लगाने के चुनावी वादों को बजरंग दल चुनौती के रूप में लेगा। साथ ही लोकतांत्रिक माध्यम से इसका जवाब कांग्रेस पार्टी को देगा।

उन्होंने कहा कि छ्ग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस ने जिस तरह से एक राष्ट्रवादी संगठन बजरंग दल की तुलना राष्ट्र विरोधी आतंकी व प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से की है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा नेता शक्ति अग्रवाल ने कहा कि भुपेश जी गुंडागर्दी कांग्रेस कार्यकर्ता करते हैं बजरंग दल नहीं। घरघोड़ा नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेसियों की गुंडा गर्दी छिपी नहीं। उसी तरह जगदलपुर में आईपीएस के साथ थाने में मारपीट आपके के ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की। न जाने कितने ही इस तरह के उदाहरण हैं। शक्ति अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बजरंग दल को बदनाम करने का प्रयास किया। उसे देश कभी माफ नहीं करेगा। साथ ही बजरंग दल इसका विरोध जोरदार तरीके से करेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी नवा...

More Articles Like This