07 बीयर की बोतले और 72 पाव अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, छाल पुलिस की कार्यवाही…

spot_img
Must Read
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही के दिशा निर्देशन पर कल विभिन्न थानाक्षेत्र अंतर्गत शराब रेड कार्यवाही किया गया । इसी क्रम में कल थाना प्रभारी छाल निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बी.एस. डहरिया एवं हमराह स्टाफ द्वारा मुखबीर सूचना पर नवापारा छाल में कालेश्वर राम नामदेव के घर शराब रेड कार्यवाही किया गया । शराब रेड कार्यवाही के लिए ग्राम नवापारा पहुंची पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ कुलेश्वर राम नामदेव के घर घेराबंदी कर कालेश्वर नामदेव को तलब करने पर घर के बाहर उपस्थित आया जिसे अवैध शराब बिक्री के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर कालेश्वर द्वारा अवैध रूप से बिक्री के लिये शराब घर में रखना स्वीकार किया जिसके कब्जे से *विभिन्न ब्रांड के  72 पाव अंग्रेजी शराब और 07 नग सीम्बा बीयर बॉटल* कुल कीमती 10110 का जप्त कर *आरोपी कालेश्वर राम नामदेव पिता स्व0 श्याम लाल नामदेव उम्र 58 वर्ष साकिन नावापारा थाना छाल जिला रायगढ़* को हिरासत में लेकर थाना लाया गया । आरोपी के कृत्य पर थाना छाल में धारा 34(2), 59(क) छत्तीसगढ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । एसडीओपी खरसिया निमिषा पांडे के उचित मार्गदर्शन पर शराब रेड कार्यवाही में एसआई बी.एस. डहरिया, प्रधान आरक्षक महेन्द्र कर्ष, आरक्षक हरेन्द्र पाल सिंह, गोविंद बनर्जी और सूरज कुमार साहू शामिल थे ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़ की एआई उड़ान-जागरूकता से नवाचार तक’ कार्यशाला में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा आईआईआईटी नया रायपुर के...

More Articles Like This