spot_img
Monday, June 29, 2026

छग की बिगड़ती कानून व्यवस्था भूपेश सरकार के पतन का संकेत – विकास केडिया

spot_img
Must Read

रायगढ़। सक्ती विधानसभा प्रभारी और रायगढ़ भाजपा के प्रखर नेता विकास केडिया ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और अराजकता के माहौल को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि ये कांग्रेस शासित भूपेश सरकार के पतन का संकेत है।

जारी विज्ञप्ति में भाजपा नेता विकास केडिया ने कल बस्तर संभाग के जगदलपुर शहर में स्थानीय कांग्रेसी नेताओं द्वारा प्रशिक्षु आईपीएस अफसर के साथ की गई मारपीट और गाली गलौज को लेकर कहा कि जगदलपुर की घटना बताती हैं कि भूपेश बघेल सरकार के कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता अब “गुंडा पॉलिटिक्स” में उतर आए हैं और उनकी मंशा अनुरूप कार्य न करने वाले पुलिस और प्रशासन के अफसरों से मारपीट करने से भी गुरेज नहीं कर रहें है।

आगे भाजपा नेता श्री केडिया ने कहा कि राज्य में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता अपने मुखिया भूपेश बघेल की सरपरस्ती में खुलेआम गुंडागर्दी , दबंगई , वसूली , आतंक और भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहें है जिससे अब राज्य की आम जनता के साथ साथ आईपीएस और आईएएस रैंक के अफसर भी परेशान हो चुके है जो सरकार के पतन का स्पष्ट संकेत है।

Latest News

श्रीमती शालू जिन्दल को ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ का सम्मान

रायगढ़. / जिन्दल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल को सामाजिक विकास के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और...

More Articles Like This

error: Content is protected !!