spot_img
spot_img
Thursday, February 12, 2026

शहर के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह एनआर ग्रुप द्वारा… आधुनिक उपकरणों से लैस ट्रामा सेंटर का शुभारंभ

spot_img
Must Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ का प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह एनआर ग्रुप द्वारा तराईमाल औद्योगिक क्षेत्र में निर्मित चौबीस घंटे संचालित आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ट्रामा सेंटर का आज लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिले के प्रख्यात समाजसेवी एवं एनआर ग्रुप के प्रमुख नंदकिशोर अग्रवाल ने ट्रामा सेंटर का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया और इसे जनता को समर्पित कर दिया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जिले के कई उद्योगपति, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं शहर के अलावा तराईमाल क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

ट्रामा सेंटर के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान एनआर ग्रुप के डायरेक्टर उद्योगपति संजय अग्रवाल मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि हमारा ग्रुप सफल उद्योग संचालन के अलावा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयास रत रहता है। ग्राम तराईमाल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रामा सेंटर के लोकार्पण के साथ हम क्षेत्र के विकास के अलावा उत्कृष्ठ शिक्षा, रोजगार और बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी कृत संकल्पित है। ट्रामा सेंटर बनाने के उद्देश्य को लेकर श्री अग्रवाल ने बताया कि तराईमाल में ट्रामा सेंटर को बनाने का मकसद लोगों की जीवन की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है। यह क्षेत्र एक औद्योगिक क्षेत्र है, जहां सैकड़ों उद्योग और दर्जनों खदाने संचालित है। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है जिससे सड़क हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। हादसे में घायल को शहर के अस्पताल पहुंचने में कम से कम आधा से एक घंटे का समय लग जाता है जिससे चिकित्सा में विलंब होता है। कई लोगों की जान भी जा चुकी है। हम इसे रोकना चाहते हैं इसलिए यह अस्पताल जनता को समर्पित किया है।

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011

24 घण्टे सुविधा उपलब्ध
तराईमाल ट्रामा सेंटर में आधुनिक इक्विपमेंट के साथ चौबीस घण्टे दो प्रशिक्षित डाक्टरों के अलावा नर्स, कंपाउंडर के साथ मेडिकल टीम उपलब्ध रहेगी जो ग्रामीणों को निरंतर चिकित्सा सेवा प्रदान करेंगे। अस्पताल में एंबुलेंस सुविधा भी उपलब्ध है। अगले दो से तीन दिनों में एंबुलेंस सुविधा शुरू हो जाएगी। इस अस्पताल में जीवन रक्षक सुविधाओं के साथ त्वरित रूप से प्राथमिक चिकित्सा मिलेगी। ट्रामा सेंटर के खुलने से क्षेत्रवासियों को प्राथमिक उपचार के लिये शहर जाने की तकलीफों से राहत मिल जाएगी।

नि:शुल्क दवा
श्री अग्रवाल ने बताया कि एनआर ग्रुप अस्पताल में नि:शुल्क दवाइयों के वितरण पर विचार कर रहा है। आज कल मेडिकल इमरजेंसी के दौरान दवाइयों में काफी रुपए खर्च होते हैं इसलिए हमारी कोशिश रहेगी कि ग्रामीणों को नि:शुल्क दवाइयां मिले ताकि उन पर आर्थिक बोझ ना पड़े।

सराईपाली में खुलेगा एक अस्पताल और स्कूल
ट्रामा सेंटर लोकार्पण के पश्चात एनआर ग्रुप सराईपाली क्षेत्र के ग्रामीणों को एक अस्पताल और एक स्कूल के सौगात देने जा रहा है। इस बारे में डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि एनआर ग्रुप द्वारा ग्राम सराईपाली में एक और हॉस्पिटल और एक स्कूल का निर्माण किया जा रहा है जिसका शुभारंभ अगले 4 से 5 महीने में हो जाएगा। हमारी मंशा है कि इस औद्योगिक क्षेत्र में अधिक से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होंगे तो लोगों को जल्द से जल्द शुरुआती चिकित्सा लाभ मिलेगा और स्कूल खुलने से ग्रामीण छात्रों को अच्छी शिक्षा भी मिलेगी।

क्षेत्र के लिए ट्रामा सेंटर एक वरदान
आज ट्रामा सेंटर के लोकार्पण समारोह के बीच एनआर ग्रुप द्वारा रोटरी क्लब रायगढ़ और आईएमए के संयुक्त प्रयास से मेडिकल कैंप का आयोजन भी किया गया है, जहां सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण चिकित्सा लाभ लेने के लिए पहुंच रहे हैं। तराईमाल क्षेत्र में अस्पताल खुलने से ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी क्योंकि उन्हें मालूम है क्षेत्र में अस्पताल की अत्यधिक जरूरत थी जिसे एनआर ग्रुप ने पूरा किया। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा का विषय है कि यह अस्पताल लोगों की जीवन बचाने में संजीवनी बूटी का काम करेगा जो पीड़ितों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना अंतर्गत किसानों को जैविक खेती पर प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरित…जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार एवं कृषि विभाग घरघोड़ा का...

किसानों की जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रयास सराहनीयः एसडीएम घरघोड़ा तमनार- जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार एवं कृषि विभाग घरघोड़ा...

More Articles Like This

error: Content is protected !!