spot_img
Sunday, June 21, 2026

प्रदेश की कांग्रेस भूपेश बघेल सरकार किसानों के हित में कर रही कार्य – विधायक प्रकाश नायक
पुसौर क्षेत्र के ओडेकेरा, सराईपाली, गुडु,बासनपाली, तरडा सहित आधा दर्जन ग्रामों में विधायक प्रकाश नायक का सघन जनसंपर्क

spot_img
Must Read

रायगढ़- सांसद गोमती साय जशपुर जिले में ही विकास के नाम पर पैसा खर्च करना जानती है।वो मुझसे बड़े पद पर है।जिन्हे विकास कार्यों के नाम पर मद भी अधिक मिलता है।बावजूद इसके उन्होंने वोट मांगने के अलावा दुबारा कभी आप लोगो के बीच पहुंचने और आपका हाल चाल जानने की जहमत नहीं उठाई गई।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा पुसौर विकासखंड में आयोजित सघन जनसंपर्क एवम भेट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कही गई।कांग्रेस द्वारा चुनाव से पूर्व किसान का कर्जा माफ,बिजली बिल हाफ करने के साथ धान की कीमत बढ़ाने का वायदा किया गया था।जिसे प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही पूरा किया गया।वही 3 वर्षो तक धान कीमत 25 सौ रुपए देने के बाद अब 26 सौ 40 रुपए प्रदान किए जा रहा है।वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अगामी वर्ष से धान की कीमत 28 सौ रुपए प्रति

क्विंटल के साथ प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की गई है।परंतु अगामी चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारू रूप से हो सकेगा।अन्यथा धान की कीमत जहा फिर अपने 2 हजार 40 रुपए की दर पर पहुंच जाएगी वही अन्य योजनाएं भी प्रभावित होगी।कांग्रेस से पूर्व प्रदेश में भाजपा की रमन सरकार थी।जिसने सिर्फ 15 वर्षो तक किसानों को ठग प्रदेश में राज किया।प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल गांव,गरीब,किसान के लिए कार्य कर रहे है।हमारा प्रदेश धान का कटोरा कहलाता है।यदि यहाँ किसानों को धान की उचित कीमत नही मिलेगी तो किसान कहा जायेगे।जिसका पूरा ध्यान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रखते हुए किसानों के हित में कार्य किए गए।एक और जहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों के धान की कीमत बढ़ा रही है।वही केंद्र की मोदी भाजपा सरकार पेट्रोल,डीजल,सिलेंडर के दाम बढ़ाकर महंगाई बढ़ा रही है।

दे रहे विकास कार्यों की सौगात

गौरतलब हो कि विधायक प्रकाश नायक लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए लगातार जनसंपर्क अभियान के माध्यम ग्रामीणजनों एवम कार्यकर्ताओं तक पहुंच न केवल उनका हालचाल जान रहे है।बल्कि उनकी समस्याओं का निवारण करते हुए उन्हें विकास कार्यों की सौगात भी प्रदान कर रहे है।इसी क्रम में शुक्रवार को विधायक पुसौर विकासखंड के ग्राम ओडेकेरा, सराईपाली,

गुडु,बासनपाली, तरडा सहित आधा दर्जन ग्राम पहुंच लोगो से भेट मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।बताना लाजमी होगा कि विधायक प्रकाश नायक द्वारा ग्रामवासियों की मांग के अनुरूप लगातार विकास कार्य कराने के साथ ही उनके उचित क्रियान्वयन एवम गुणवत्ता का भी विशेष ख्याल रखने आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे है।

इनकी रही उपस्थिति
आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से रोहित पटेल,किशोर कसेर,हेमलाल साव,भुवनेशवर साहू,विक्की चौधरी,खीर सागर पाईक,जगमोहन कलाइथ,हरी साहू,सेवती शोभनाथ नंदे,कन्हैया मेहर,हरी साहू,लक्ष्मीकांत मिश्रा,डोलेश्वर गुप्ता,दयानंद मिश्रा,बसंत डनसेना सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवम भारी संख्या में ग्रामीण जानो की उपस्थिति रही।

Latest News

एनटीपीसी लारा में 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर समूह योगाभ्यास शिविर आयोजित 

रायगढ़, लारा/ पूरे विश्व के साथ जुड़ते हुए एनटीपीसी लारा परियोजना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उल्लास के...

More Articles Like This

error: Content is protected !!