चक्रपथ पर जलजमाव से मिलेगी राहत, ऊंचाई बढ़ाने का काम आज से शुरू कलेक्टर सिन्हा के निर्देश पर तेजी से शुरू हुआ काम

spot_img
Must Read


रायगढ़, / शहर वासियों के लिए बारिश के दिनों में चक्रपथ सड़क का जल भराव काफी  परेशानियों का सबब बना था। जिसे देखते हुए कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने पदभार ग्रहण करते ही चक्रपथ सड़क की ऊंचाई बढ़ाने के कार्य को प्राथमिकता में लेते हुए लगातार रेलवे अधिकारियों की बैठक और पत्राचार करते रहें, लिहाजा रेलवे से एनओसी मिली और टेंडर के पश्चात आज से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। चक्रपथ की उंचाई बढ़ाने से अब बारिश के दिनों में यातायात बाधित नहीं होगी। इससे शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी।


       कलेक्टर श्री सिन्हा ने जनसामान्य के लिए यातायात सुगम करने एवं आगामी बारिश के मद्देनजर इस कार्य की निर्माण प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए थे, जिसके तहत आज ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।  
       रेलवे द्वारा 1.25 मीटर ऊंचाई बढ़ाने की स्वीकृति मिली है, जिस पर कार्य किया जा रहा है। चक्रपथ की ऊंचाई बढऩे से कलेक्टोरेट न्यायालय के साथ-साथ चक्रधर नगर जैसे अन्य स्थानों के आवागमन बेहतर हो जायेगी, जो प्राय: बारिश के दिनों में अवरूद्ध हो जाती थी। इससे रेलवे फाटक में लगने वाली लंबी जाम एवं शनि मंदिर से मरीन ड्राईव की ट्रैफिक में भी कमी आयेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

स्वच्छता अभियान: विद्यार्थियों ने कबाड़ से जुगाड़ और पेंटिंग के जरिए पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…अदाणी फाउंडेशन के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में 130...

मिलूपारा स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, सरपंच और साइट हेड ने बढ़ाया बच्चों का हौंसला रायगढ़: 'स्वच्छता ही सेवा'...

More Articles Like This