spot_img
spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026

अगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सहसचिव विजय जांगिड़ ने कांग्रेस भवन में ली बैठक

spot_img
Must Read

कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

रायगढ़ 6 अप्रैल
जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सहसचिव माननीय विजय जांगिड़ का जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय अरुण मालाकार व अनिल शुक्ला जी की अगुवाई में जोरशोर से स्वागत हुआ जहां वरिष्ठ कांग्रेस जनों पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय , दिलीप पांडेय,जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल,जगदीश मेहर, माननीय दिनेश जायसवाल, माननीया महापौर जानकी अमृत काटजू ,जयंत ठेठवार,वासुदेव यादव,अरुण गुप्ता,लल्लू सिह,जयंत बोहिदार,संतोष बोहिदार,शंकरलाल अग्रवाल,असरफ खान,नारायण घोरे,विकास शर्मा,शाखा यादव,मदन महंत युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल,सहित अन्य वरिष्ठ जनों ने स्वागत किया तत्पश्चात माननीय अतिथि श्री विजय जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं को समोधित किया उन्होंने

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011

प्रदेश में इस वर्ष होने वाले चुनाव के विषय मे बूथ लेबल कार्यकर्ताओं को उर्जित कर उन्हें हर बूथ में कांग्रेस की बढ़त कैसे हो लोगों से कैसे अपनी पार्टी के बारे में बताएं और हर उम्र के मतदाताओं से मिलकर उन्हें कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराते हुए प्रदेश में साढ़े चार वर्षों में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किए गए कार्यों और पूर्ण किये गए वादों से अवगत कराते हुए मिलने का कार्य तत्काल प्रारम्भ करने की बात कही और कहा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रत्येक सिपाही बहुत ही तन्मयता से और दिल लगाकर समर्पण भाव से कार्य करता है इसका उदाहरण हम यही कह कर दे सकते है कि हाल ही में हुए कन्याकुमारी से कश्मीर तक कि भारत जोडो यात्रा में कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया महिलाओं और युवा उम्र के नौजवानों ने भी आदरणीय राहुल गांधी जी की अगुवाई में हुई यात्रा को सफल बनाने का कार्य किया नतीजतन भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के इस अभियान से घबरा गई और श्री राहुल गांधी जी पर ई डी की जांच करा के यात्रा को प्रभावित करने की कोशिश की गई जिसे पूरे भारत ने देखा और भाजपा की दुर्भावना की नीति को भी समझा और बाद में बहुत से प्रदेशों में जिनमे भारत जोडो यात्रा नहीं जा पाई वहां हाथ से हाथ जोडो यात्रा निकाली उससे भी भाजपा सकते में आ गई और बाद में राष्ट्रीय अधिवेशन भी जो छत्तीसगढ़ में फरवरी में हुआ उससे बीजेपी और भी घबरा गई उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर चुन चुन के ई डी की जांच करवा कर बाधाएं उत्पन्न कीं।
और वहीं जब से हिडेनबर्ग की रिपोर्ट से अडानी के गुनाह को छिपाने हेतु हमारे प्रधानमंत्री सुर्खियों में हैं और उनसे जब जब संसद में माननीय राहुल गांधी जी ने उद्योगपति अडानी पर सवाल किए तो इस पर पल्ला झाड़ लिया कभी माइक म्यूट कर द्विए जाते कभी शोरगुल कर सदन नहीं चलने दी जाती उन्होंने जो सवाल पूछे उस पर कोई जवाब ही नहीं दिया गया जेपीसी की मीटिंग भी नहीं बुलाई गई और यह भी नहीं बताया गया कि शैल कंपनी के माध्यम से 20 हजार करोड़ की रकम कहाँ से आई। इन सब बातोँ से बचने के लिए प्रथम दृष्ट्या दुर्भावना ही लगती है क्योंकि 2019 के पुराने मानहानि का प्रकरण में सूरत कोर्ट से राहुल जी को 2 वर्ष की अधिकतम सजा हुई और बिना देर किए उनकी सदस्यता भी संसद से निरस्त कर दी गई। इस प्रकार हम कह सकते हैं कांग्रेस इनसे डरती नही हम लड़ेंगे और बढ़ेंगे। उन्होंने जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत आगे और लड़ाई लड़ने की बात कही और कहा कि इनकी कारगुजारियों का अब कांग्रेस संसद ही नहीं सड़क पर पर्दाफाश करेगी जब तक अडानी से मेलजोल का खुलासा और घोटाले की जांच पूरी नहीं होती हमारा अभियान अनवरत जारी रहेगा। इसके पश्चात श्री जांगिड़ कार्यकर्ताओ से समूह में व व्यक्तिगत भी मिले और उन्हें कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए उर्जित किया व उनका मनोबल बढ़ाया।व कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क में रहने की बात भी कही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

19 मार्च से शुरू होगा एमएसपी कार्डिनल कप सीजन 9…रायगढ़ स्टेडियम में 10 दिन 32 टीमों के बीच होगा महामुकाबला

प्रशासन 11 और पत्रकार 11 के मैच से होगा जिले के सबसे बड़े फ्लड लाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट...

More Articles Like This

error: Content is protected !!