दिल्ली में होने वाले संसद घेराव में शामिल होने युवा कांग्रेस के महासचिव राकेश पांडे के नेतृत्व में युवाओं का जत्था दिल्ली रवाना…

spot_img
Must Read

अडानी मामले में जेपीसी जांच की मांग,बढ़ती महंगाई और राहुल गांधी जी की आम जनता के पक्ष में उठाई जा रही आवाज को दबाने जैसे मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय युवक कांग्रेस के द्वारा 27 मार्च को दिल्ली में होने वाले संसद घेराव में शामिल होने प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव राकेश पाण्डेय की अगुवाई में युवाओं का जत्था दिल्ली रवाना हुआ।

देश के मुख्य मुद्दे चाहे वो बढ़ती महंगाई है या अडानी समूह के आर्थिक मामलों के जेपीसी से जांच की मांग जिसमे देश के लोगो का अरबो खरबो रुपयों का नुकसान हुआ है इन्ही सब मुद्दों को लेकर कांग्रेस व राहुल गांधी जी मुखर रहे और मोदी सरकार के द्वारा उनकी आवाज को दबाने के लिए उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई, इन्ही सब के विरोध में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या में युवा कांग्रेसी शामिल होंगे,ऐसे कार्यक्रम चाहे रायपुर में हो या दिल्ली में रायगढ़ की उपस्थिति सबसे शानदार रहती है और इस बार भी राकेश पाण्डेय पूरे दल बल समेत दिल्ली रवाना हुए है आज कांग्रेस पार्टी जनता के लड़ाई मजबूती से लड़ रही है चाहे प्रदेश हो या देश हर जगह इस लड़ाई में रायगढ़ आगे रहता है इन्ही सब के कारण दिल्ली में भी इस दल का विशेष पहचान है।

सभी साथी उत्कल से दिल्ली रवाना हुए है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This