spot_img
spot_img
Saturday, May 2, 2026

रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 7 में हुआ शिव सेना का गठन
हेमंत यादव वार्ड अध्यक्ष व कन्हैया सतनामी सचिव,सुदीप यादव उपाध्यक्ष नियुक्त

Must Read


रायगढ़। शिव सेना द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को शहर के वार्ड क्रमांक 7 इंदिरा नगर में शिव सेना की वार्ड इकाई का गठन किया गया। इस दौरान वार्ड के 20 युवाओं ने शिव सेना की सदस्यता ग्रहण की। वही जिला अध्यक्ष अमित विश्वास की अनुमति से नगर अध्यक्ष अशोक मेश्राम ने हेमंत यादव को वार्ड अध्यक्ष एवं सुदीप यादव को उपाध्यक्ष, कन्हैया सतनामी को सचिव व अमन साहू व कन्हैया बरेठ को सहसचिव नियुक्त किया है। इनके साथ ही अरुण बरेठ, कन्हैया सतनामी, सतीश बरेठ ,उत्तम बरेठ,मनोज टण्डन, सूरज कर्ष,सुनील यादव, गोलू भट्ट, आशीष, रंजीत माली, संदीप माली, दिनेश विश्वकर्मा, अभय यादव, दीपक एक्का, आयुष साहू, अमन साहू, विषुम दास, बंशी सोनी, जवाहर बरेठ ने शिव सेना की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष अमित विश्वास ने सभी शिव सैनिकों को बधाई देते हुए उन्हें शिव सेना के उद्देश्य व विचारधारा की जानकारी दी। नगर अध्यक्ष अशोक मेश्राम ने शिव सेना द्वारा आयोजित आगामी 22 मार्च को हिन्दू नव वर्ष के कार्यक्रम सहित 26 मार्च को चुनरी यात्रा व 29 मार्च को आयोजित रामनवमी महशोभायात्रा के सबंध में विस्तृत जानकारी दी और साथ ही वार्ड की समस्यायों के निदान के लिए लगातार संघर्ष करने की बात कही।

Latest News

अदाणी फाउंडेशन का समर कैंप बना बच्चों की प्रतिभा का मंच 25 शासकीय विद्यालयों में सात दिवसीय शिविर, 541 बच्चों की सहभागिता, जून के...

रायगढ़, 1 मई 2026 / अदाणी पावर रायगढ़ के सीएसआर विभाग, अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित “प्रोजेक्ट उत्थान” के अंतर्गत...

More Articles Like This

error: Content is protected !!