spot_img
spot_img
Wednesday, April 22, 2026

बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओ की नक्सलियों द्वारा की जा रही हत्या के खिलाफ भाजपा ने किया चक्काजाम

Must Read

भूपेश बघेल लोक तंत्र को लहू तंत्र बनाना चाहते है- ओपी चौधरी

रायगढ़। बीते दिनों 1 महीने के भीतर माओवादियों ने भाजपा के 4 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी। इसके पीछे प्रदेश की कांग्रेस सरकार का स्पष्ट रूप से हाथ बताते हुए इसके विरोध में आज दोपहर 2 से अपरान्ह 4 बजे तक जिला भाजपा ने स्थानीय सुभाष चौक में चक्काजाम किया। राज्य भाजपा के प्रदेशव्यापी चक्काजाम कार्यक्रम के तहत शहर में हुए इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश महामंत्री और यूथ आइकन ओपी चौधरी ने किया।

दोपहर दो बजे स्थानीय भाजपा कार्यालय से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ता सुभाष चौक पहुंचे और चौक को पूरी तरह घेर लिया। वे यहां दरी कुर्सी लगा कर बैठ गए । भाजपा नेताओं ने भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार पर नक्सलियों से मिलीभगत करके उनके कार्यकर्ताओ की हत्या करवाने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि ऐसा करके सरकार भाजपा कार्यकर्ताओ को डराना चाहती है।

चक्काजाम के दौरान ओपी चौधरी ने कहा कि बड़े दुख कि बात है कि बस्तर में भारतीय जनता पार्टी के नेता बुधराम करटाम जी, सागर साहू, नीलकंठ कक्केम, रामधर अलामी जी की हत्या उनके घर में घुस कर की गई। नड्डा जी ने बस्तर प्रवास में कहा था कि अठारह करोड़ कार्यकर्ता उनके दुख में शामिल है। मै उनकी बात का समर्थन करते हुए उन्हें श्रद्धांजली देता हूं। श्री ओपी चौधरी ने झीरम कांड की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग झीरम के सबूत पाकेट में होने की बात कह रहे थे। पॉकेट में सबूत रखने वालो के सबूत आज कहां है ? उन्होंने कहा कि झीरम की सही मायने में यदि भूपेश बघेल जांच करवाना चाहते है तो पहले कवासी लखमा का नार्को टेस्ट करवाए जिसे उन्होंने मंत्री बना रखा है।

ओपी चौधरी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भूपेश बघेल ने नक्सली समस्या को सामाजिक – आर्थिक समस्या बताया था । यह नक्सलवाद के भूपेश बघेल का दृष्टिकोण स्पष्ट करता है। ओपी चौधरी ने कहा कि 3 अप्रैल 2021 को जब सीआरपीफ में सत्तर जवानों की नक्सलियों ने हत्या कर दी उसकी सूचना मिलने के बाद भी भूपेश बघेल हंसते हुए असम में चुनाव रैली कर रहे थे। ऐसे संवेदनहीन के हाथों में छत्तीसगढ़ की कमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल लोक तंत्र को लहू तंत्र बनाना चाहते है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल भल्ला ने कहा कि बस्तर में लगातार हो रही नक्सली घटनाओं से प्रदेश में असुरक्षा का वातावरण बन चुका है। बस्तर में लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने चक्काजाम किया है। यदि भूपेश सरकार नही चेती तो भविष्य में और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक रंजन सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की शह पर नक्सलियों द्वारा षड्यंत्रपूर्वक, सुनियोजित तरीके से लक्ष्य करके भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं की हत्या किए जाने का षड्यंत्र किया जा रहा है। भूपेश बघेल इस बात का जवाब दें कि आखिर कांग्रेस शासनकाल में ही नक्सलियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो जाते हैं ?

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश गुप्ता ने कहा कि भूपेश सरकार के संरक्षण में बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं की नक्सलियों द्वारा निर्मम हत्या करवाने की साजिश रची गई। इसके खिलाफ आज पूरे प्रदेश में चक्काजाम आंदोलन किया गया है। यह चक्काजाम भूपेश बघेल और कांग्रेसियों के लिए एक चेतावनी है कि यदि समय रहते वह नहीं जागे तो भारतीय जनता पार्टी और उग्र आंदोलन करेंगी।

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओ की हत्या को सत्ता और नक्सलियों के बीच पनपी इस जुगलबंदी बताते हुए इसे छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र पर गहरा आघात बताया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की टार्गेट किलिंग को सरकार की मौन स्वीकृति की वजह से किया गया कृत्य बताया गया है।

भाजपा नेता युवा मोर्चा प्रभारी आलोक सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार द्वारा लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं को आतंकित किया जा रहा है। बस्तर में माओवादियों द्वारा हमारे कई कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या कर दी गई है। स्पष्टत: यह नक्सलियों और कांग्रेस सरकार के बीच सांठगांठ का मामला है। मगर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस मामले में चुप बैठने वाली नहीं है। यही भाजपा कार्यकर्ता भूपेश सरकार के ताबूत में आखरी कील ठोकेंगे।

जिला भाजपा के उपाध्यक्ष कौशलेश मिश्रा ने कहा की कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग कराई जा रही है और कांग्रेस प्रशासन का राजनीतिकरण करके इसे करा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश रक्तपात करा रहे हैं। यह कोई इत्तेफाक नहीं है। सुनियोजित साजिश के तहत कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

जिला भाजपा के मंत्री रत्थू गुप्ता ने कहा की  छत्तीसगढ़ में नक्सली लगातार भाजपा नेताओं की हत्या कर रहे हैं। पिछले सात दिनों में ही तीन नेताओं की हत्या की जा चुकी है। इसमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भी शामिल हैं। यह हत्याएं बस्तर के अलग-अलग जिलों में हुई हैं। इसके अलावा एक वरिष्ठ भाजपा नेता की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। उनका शव सड़क किनारे मिला था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष पांडे ने कहा की   भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशासन के राजनीतिकरण के जरिए मौत के घाट उतारा जा रहा है। पिछले 30 दिनो में भाजपा के चार जुझारू संकल्पशील कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है। यह सीधे तौर पर राजनीतिक हत्या है।  कांग्रेस की सरकार के संरक्षण में इस तरह की नृशंस हत्याएं हो रही हैं और वो मौन है। कांग्रेस यह समझ चुकी है कि अब वह सत्ता से बाहर हो रही है तो पैर उखड़ते देख कांग्रेस के हाथ फूल गए हैं और वह बस्तर में चुनाव जीतने के लिए रक्तपात का सहारा ले रही है। 

जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र प्रताप ने कहा की कांग्रेस समझती है कि हिंसा में भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या कराने से उनका जोश कम हो जाएगा। वह इस कांग्रेस प्रायोजित आतंक से भयभीत हो जाएंगे। कांग्रेस ऐसा समझती है, तो वह गलतफहमी पाल कर बैठी है। भाजपा कार्यकर्ता संघर्ष की कोख से उत्पन्न हुए बलिदानी कार्यकर्ता हैं।

युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सक्ति विधानसभा के संगठन प्रभारी विकास केडिया ने कहा की कांग्रेस सरकार दो मोर्चों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध षड्यंत्र कर रही है। एक तरफ हत्या कराई जा रही है और पुलिस के जरिये भाजपा कार्यकर्ताओं का दमन किया जा रहा है। उन्हें जेल में ठूंसा जा रहा है। नारायणपुर में सरकारी संरक्षण में हो रहे धर्मांतरण का विरोध करने पर भाजपा के एक दर्जन से ज्यादा नेताओं, कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लादकर जेल भेज दिया गया। ताकि उनका मनोबल टूट जाए, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता इस कायर सरकार की ज्यादतियों का डटकर मुकाबला कर रहे हैं।आयोजित चक्का जाम को बिलिस गुप्ता, श्रीमती शीला तिवारी,श्रीमती गोपिका गुप्ता,श्रीमती शोभा शर्मा,अरुण कातोरे,सुरेंद्र पांडे,डिग्रीलाल साहू ने भी संबोधित किया।पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन युवा मोर्चा जिला मंत्री रामजने भारद्वाज ने किया वहीं कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन प्रदीप श्रृंगी ने किया।

आज चक्का जाम में श्रीकांत सोमावार,मंजुलता नायक,सुशीला चौहान,दुर्गा देवांगन,वंदना केशरवानी,नेहा देवांगन,पिंकी पंडा,त्रिवेणी डहरे,शक्ति अग्रवाल,अनुपम पाल,महेश शुक्ला,रविन्द्र भाटिया, दिबेश सोलंकी,मुक्तिनाथ,पवन शर्मा,सुरेश गोयल,सीताराम विश्वकर्मा,शशिकांत शर्मा,सुनील थ्वाइथ,सुमित शर्मा,जितेंद्र निषाद,प्रवीन द्विवेदी,सूरज शर्मा,सरबजीत सिंह, मीनाक्षी मेहर, खोलू सारथी,बबलू गुप्ता,ओंकार तिवारी,शैलेश माली,मितेश शर्मा, एवन मेहर,बृजकिशोर शर्मा,सुकलाल चौहान,दीपक गुप्ता,मनीष गांधी,रतिंद्र राय,श्रवन सीदार,परदेशी मिरी,अमित शर्मा,शशिभूषण चौहान,राजश्री अग्रवाल,साहिल मनिहार,दीपक घोष,अंकित मिश्रा,खगेश देवांगन,यशवंत सिंह,अभिलाष कच्छवाहा,सतनाम सिंह,नवल किशोर बेहरा,विकास महतो,सुशील सिंह,दीपक दिनकर,कुंदन चौहान,शिवकांशी,सूरज मीरी,पप्पू यादव,दुर्गेश यादव उपस्थित रहे।

Latest News

POLICE–YOUTH UNITY SPORTS’ के तहत दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 1 व 2 मई को

22 अप्रैल, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए...

More Articles Like This

error: Content is protected !!