spot_img
spot_img
Tuesday, May 5, 2026

मेयर श्रीमती काटजू ने की कलेक्टर श्री सिन्हा से सौजन्य मुलाकात शहर विकास पर हुई चर्चा

Must Read


रायगढ़। मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने कलेक्टर श्री तारण प्रकाश सिन्हा से मंगलवार को सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मेयर श्रीमती काटजू ने शहर विकास के संबंध में चर्चा की।
सबसे पहले शहर की सड़कों पर चर्चा की गई। इसी तरह शहर की सफाई व्यवस्था और सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने संबंधित बातों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान मेयर श्रीमती काटजू ने सफाई कर्मचारियों की मांग से कलेक्टर श्री सिन्हा को अवगत कराया। इसके बाद शहर के अन्य विकास कार्य एवं निर्माण कार्य पर चर्चा की गई। इसी तरह संजय मार्केट प्रोजेक्ट के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई एवं मंडी को आवंटित जमीन के संबंध में भी जानकारी मेयर श्रीमती काटजू ने दी। सभी बातों पर सकारात्मक रूप से कार्यवाही करने के आश्वासन कलेक्टर श्री सिन्हा ने दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा से मुलाकात के दौरान पार्षद श्रीमती रंजना पटेल, एल्डरमैन श्री वसीम खान, कांग्रेस नेता श्री शाखा यादव उपस्थित थे।

Latest News

साइबर थाना और पुसौर पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाई में आरोपियों से 6.200 किलो गांजा और 259 पाव देशी शराब जप्त

ऑपरेशन आघात” में नशे के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, पुसौर में गांजा तस्कर और शराब कारोबारी...

More Articles Like This

error: Content is protected !!