उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल खरसिया विकासखण्ड के विभिन्न गांवों के  दौरे पर पहुंचे…46.40 लाख रुपये के विभिन्न कार्यों का किया लोकार्पण

spot_img
Must Read


बानीपाथर के आंगनबाड़ी केन्द्र भी पहुंचे, बच्चों को मिलने वाले पौष्टिक आहार की ली जानकारी

रायगढ़, / उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल आज खरसिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देते हुए 46.40 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया।
उच्च शिक्षामंत्री पटेल सर्वप्रथम बानीपाथर पहुंचे और यहां लोगों से मुलाकात की। इसके साथ ही वे चोढ़ा, भालूनारा, देहजरी एवं नावापारा गांवों का भी दौरा किया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षामंत्री श्री पटेल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कल तक जो सुविधाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित थी, आज वह शासन की योजनाओं के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंच रही है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हमारी परंपरा व संस्कृति को राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान

दिलाने का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम बानीपाथर में सीसी रोड के कार्य आज पूर्ण हो चुके है तथा अन्य सीसी रोड के कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही हॉस्टल के लिए पहुंच मार्ग तैयार किया जाएगा। शासन ग्रामीण, किसान, मजदूरों के लिए विशेष रूप से योजनाएं तैयार कर संचालित कर रही है। शासन की योजनाएं चाहे धान खरीदी हो या वनोपज का समर्थन मूल्य अथवा भूमिहीन किसानों के लिए राजीव गांधी कृषि ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना सभी योजनाओं से ग्रामीणों और किसानों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल के माध्यम से बच्चों को बिना फीस के चिंता किए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढऩे का मौका मिल रहा है। जिससे वे भविष्य की प्रतियोगी माहौल के लिए ज्यादा बेहतर तरीके से तैयार हो सके।  उच्च शिक्षामंत्री श्री पटेल ने इस दौरान बानीपाथर के मॉडर्न आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया एवं बच्चों से मिले। वहां उन्होंने बच्चों को मिलने वाले पौष्टिक आहार की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी स्टॉफ को बच्चों का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित आहार समय से बच्चों को देने के लिए निर्देशित किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। उच्च शिक्षा मंत्री श्री पटेल ने अधिकारियों को समस्याओं के जल्द निराकरण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संतोषी राठिया, जनपद अध्यक्ष खरसिया श्री मेहेतर उरांव, सरपंच ग्राम पंचायत देहजरी विजय राठिया, सरपंच बानीपाथर उत्तराबाई मांझी, चोढ़ा सरपंच हेमलता राठिया, नावागांव सरपंच विजय मांझी, उप सरपंच लालू प्रसाद राठिया, उप सरपंच जानकी बाई साहू, उप सरपंच कोवल राठिया, उप सरपंच घासी डनसेना, अभय महंती, नेत्रानंद दुबे, सुखदेव डनसेना, सुनील शर्मा, नेत्रानंद पटेल, कुंजन साहू, रामकुमार, धनेश राठिया, लखन साहू, जमुना बाई राठिया, श्रवण कुमार, लव कुमार डनसेना, गिरवर साहू, योगेन्द्र, भोगसिंह राठिया, विनोद राठिया, गोपाल शर्मा, भोगसिंह, शिवनारायण जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इन कार्यों का हुआ लोकार्पण
उच्च शिक्षामंत्री पटेल ने आज 46 लाख 40 हजार रुपये के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें ग्राम बानीपाथर में 10.50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन एवं 1 लाख रुपये की लागत से सांस्कृतिक चबुतरा, ग्राम-देहजरी में दो आंगनबाड़ी भवन के लिए 12.90 लाख रुपये, पचरी निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये, ग्राम-नावागांव में मल्टी एक्टीविटी शेड के लिए 6.70 लाख रुपये, वर्मी टांका के लिए 4.80 लाख रुपये, वर्मी भण्डारण के लिए 1 लाख रुपये, मुर्गीपालन शेड के लिए 4.50 लाख रुपये, चबुतरा निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये तथा चबुतरा निर्माण के लिए 2 लाख रुपये का लोकार्पण कार्य शामिल है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पहल, निःशुल्क हुई ब्रेस्ट कैंसर जाँच व मैमोग्राफी

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पहल, निःशुल्क हुई ब्रेस्ट कैंसर जाँच व मैमोग्राफी रायगढ़:-...

More Articles Like This