कलेक्टर डॉ.सिद्दकी और सीईओ श्री मिश्रा ने रीपा योजना के कार्यों का किया निरीक्षण

spot_img
Must Read


सहजपाली और कंडोला गौठान में रीपा योजनांतर्गत कार्यों को समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़, / राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना’ के अंतर्गत सभी जिलों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण किया जा रहा है, इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के चयनित गौठानों को आजीविका के केन्द्र के रूप में विकसित करने की कवायद जारी है। गौठानों में वर्मीकम्पोस्ट, मुर्गी पालन, बकरी पालन, कृषि उत्पादों और वनोपजों के प्रसंस्करण एवं ग्रामोद्योग संबंधी कार्य किये जाने हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामीण युवाओं को रोजगार और आय के अवसर प्रदान करने की सरकार की मंशा है।
इसी क्रम में रीपा योजना अंतर्गत प्रत्येक विकासखण्ड में 2 रीपा गौठान स्थापित किया जाना है। बरमकेला विकासखण्ड का सहजपाली गौठान और कंडोला गौठान रीपा के योजनागत कार्यों हेतु चयनित है। उक्त गौठानों के निरीक्षण हेतु कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी एवं रायगढ़ जिला पंचायत सीईओ श्री अबिनाश मिश्रा बरमकेला प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने गौठान समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सिलसिलेवार समीक्षा की एवं रीपा अंतर्गत प्रस्तावित योजनागत कार्यों का जायजा लिया। सहजपाली गौठान में शेड निर्माण किया जा रहा है जिसमें क्रमश: थैला(कैरी बैग) बेकरी एवं मछली पालन का कार्य लिया जाना है। कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने इन कार्यों को जनवरी माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कंडोला गौठान में थैला (कैरी बैग) पेवर ब्लॉक और सीमेंट पोल हेतु शेड निर्माण का कार्य जारी है जो आगामी दिनों में पूरा हो जाएगा एवं गोबर पेंट हेतु एक ईकाई बनाने का कार्य लेने की योजना है, कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने इन कार्यों को आगामी 26 जनवरी के पहले पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित सभी विभागीय पदाधिकारियों को कहा कि इन गौठानों को जिले के मॉडल गौठान की तरह विकसित किया जाना है, इसलिए सभी गंभीरता से कार्य करते हुए समय-सीमा का ध्यान रखें। उक्त निरीक्षण के दौरान बरमकेला जनपद सीईओ श्री नीलाराम पटेल, कृषि विस्तार अधिकारी एवं गौठान समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से...

घर-घर पहुंचकर महिलाओं को दिया मोटे मुनाफे का लालच, तीन बैंक खाते, एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त; पति और...

More Articles Like This