शिव सेना ने गोवर्धनपुर में शमशान भूमि पर कब्जे के मामले की विस्तृत जांच की मांग की…बिल्डर अनिल केड़िया की गिरफ्तारी को लेकर सौपेंगे ज्ञापन

spot_img
Must Read


रायगढ़। गोवर्धनपुर में कालोनी काटने के लिए सर्व समाज के श्मशान भूमि पर भी कब्जा करने समतलीकरण किये जाने के मामले में शिव सेना ने प्रशासन से विस्तृत जांच की मांग की है। साथ ही कालोनाईजर अनिल केड़िया की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को एसपी को ज्ञापन सौपा जावेगा।
शिव सेना के जिला सचिव विजय लकड़ा ने कहा कि गोवर्धनपुर में निजी जमीन में बिना डायवर्सन के कालोनी काटने व शमशान भूमि पर जबरन कब्जा जमाने के उद्देश्य से कब्र को तोड़ कर समतलीकरण कर दिया गया है। प्रशासनिक टीम ने केवल शमशान का सीमांकन कर अपना कर्तव्य पूरा कर लिया, जबकि कालोनी के नियमो का पालन नही होने की भी जांच होनी थी जो नही की गई। भूमि किसी और कि समतलीकरण कोई और करवा रहा है। इससे स्पष्ट है कि भू स्वामी की भी इसमें सहमति है। इस मामले में भू स्वामी का कोई जिक्र ही नही किया गया है। शिव सेना पूरे मामले की विस्तृत जांच की मांग करती है।
वही शमशान में कब्र तोड़ कर समतलीकरण कराने के मामले में भी पुलिस का रवैया काफी ढीला है। कालोनाईजर पर एफआईआर तो कर लिया गया है लेकिन न तो अब तक अनिल केड़िया को पुलिस गिरफ्तार कर पाई है और न ही जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे है। चूंकि अनिल केड़िया रसूखदार व्यक्ति है इसलिए उसकी गिरफ्तारी में हिल हवाला किया जा रहा है। शिव सेना क्षेत्र के रहवासियों के साथ इस मामले में एसपी को ज्ञापन सौप कर अनिल केड़िया की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

नर्मदा उत्सव 2026 में श्रेसा सूदन का बजा डंका…राष्ट्रीय स्तर की कथक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया रायगढ़ का मान

रायगढ़/खैरपुर। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में 2 अक्टूबर को आयोजित नर्मदा उत्सव 2026 में आयोजित राष्ट्रीय स्तर...

More Articles Like This