spot_img
spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026

” मनरेगा से पलायन समस्या पर विराम लगने के साथ जरूरतमंद मजदूर भी खुश “

spot_img
Must Read

जशपुर. 15 जनवरी (रमेश शर्मा)
शासन की सबसे महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना से जंहा मजदूरों के पलायन की समस्या पर विराम लगा है, वहीं जशपुर के संवेदनशील कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ जीतेन्द्र यादव के दिशानिर्देश में जरुरतमंद मजदूरों के चेहरों पर भी खुशियों की झलक स्पष्ट देखने को मिल रही है.

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

जशपुर जिले में इन दिनों मनरेगा के तहत सभी विकास खंड में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है| इसके साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोगों को उनके गांव में ही भूमि सुधार, तालाब गहरी करण,कुंआ निर्माण नहरो का जीर्णोद्धार जैसे कार्य दिऐ गऐ हैं. जिला पंचायत के सीईओ जितेन्द्र यादव ने सभी मजदूरों को समय पर मजदूरी भुगतान के काम की सतत देखरेख की जा रही है. गांव में ही रोजगार तथा उनके नियम समय पर मजदूरी भुगतान मिलने से युवाओं के साथ बुजुर्ग भी काफी खुश हैं|

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011
  जशपुर जिले का दुलदुला विकास खंड के ग्राम पंचायत डोभ निवासी  सोमवर यादव ने बताया कि वह आर्थिक रूप से बेहद कमजोर और अपने घर में इकलौता कमाने वाला है. इस ग्रामीण का कहना था कि  उनका 17 साल का जवान बेटा रोड ऐक्सिडेंट में खत्म हो जाने के बाद दुखों का पहाड़ टूट गया था. जिसके कारण उसके घर में लगातार आर्थिक दिक्कत बढ़ने लगी थी.
 सोमवरा को पता चला कि उसके गांव में मनरेगा के तहत कार्य चल रहा है| जिससे उसने भी अधिकारियों से मनरेगा में कार्य करने की ईच्छा जाहिर की थी.  किन्तु उम्र अधिक होने के कारण उसे मनरेगा में मजदूरी का काम  दे पाना मुश्किल हो रहा था.  लेकिन अधिकारियों ने उसकी काम करने की इच्छा को देखते हुए पानी पिलाने का कार्य की जिम्मेदारी दी है|
 इस जिम्मेदारी पर सोमवर ने खुशी जाहिर करते हुए  जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्यासे को पानी पिलाने में उसे बहुत सुकून  मिल रहा है|  ऐसा लगता है कि अपने बेटे को ही पानी पिला रहा हूं | साथ ही रोजगार भी मिल गया जिसमें परिवार का भरण पोषण चल रहा है|
   मनरेगा के तहत पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवार के सदस्यों को भी आसानी से रोजगार मिल जाने से उनके चेहरों पर भी खुशियाँ लौट आई है. पत्थलगांव विकास खंड का बुलडेगा गांव में इन दिनों बिरहोर परिवार के लोगों को काम की तलाश में भटकना नहीं पड़ रहा है. बल्कि शासन से अच्छी मजदूरी मिल जाने से वे लोग भविष्य की जरूरत के लिए कुछ राशि बैंक में जमा भी कर ले रहे हैं.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

19 मार्च से शुरू होगा एमएसपी कार्डिनल कप सीजन 9…रायगढ़ स्टेडियम में 10 दिन 32 टीमों के बीच होगा महामुकाबला

प्रशासन 11 और पत्रकार 11 के मैच से होगा जिले के सबसे बड़े फ्लड लाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट...

More Articles Like This

error: Content is protected !!