लामीदरहा गौठान में मनाया गया छत्तीसगढ़ गौरव दिवस

spot_img
Must Read


रायगढ़, / छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपने 4 वर्ष कार्यकाल पूर्ण किए जाने पर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस आयोजित किए जाने के निर्देश सभी गौठानों को दिए गए थे। निर्देश के परिपालन में रायगढ़ विकासखंड के लामीदरहा गौठान में गौरव दिवस मनाया गया। प्रातः 11 कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित समुदाय द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के फोटो पर माल्यार्पण किया गया। गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का श्रवण किया गया। गौठान में उपस्थित शेख कलीमुल्लाह द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं से कृषकों को अवगत कराया गया पंचायत सचिव सत्यनारायण गुप्ता द्वारा पंचायत विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई कार्यक्रम में उपस्थित श्री रवि यादव अध्यक्ष रायगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) द्वारा भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को अवगत कराते हुए कहा कि यह सरकार कृषकों की हितैषी सरकार है इस सरकार ने अब तक की रिकॉर्ड धान खरीदी समर्थन मूल्य कृषकों को दिया है यही नहीं यह सरकार भूमिहीन कृषि मजदूर के लिए यह न्याय योजना चला रही है वही कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को इसने लागू किया है आमजन कि जीवन में आवश्यक सेवाओं का सरलीकरण किया है भूपेश सरकार का प्रदेश के निवासियों के हर तबके के लिए काम किया है। गौरव दिवस कार्यक्रम में रवि यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण ) रायगढ़ श्रीमती सोनिया खड़िया सरपंच श्री सत्यनारायण गुप्ता पंचायत सचिव श्रीमती सत बाई यादव अध्यक्ष गोठान समिति, बिरगेश यादव अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब शेख कलीमुल्लाह कृषि विकास अधिकारी, सत्यनारायण गुप्ता पंचायत सचिव मदन सिदार ग्रामीण रोजगार सहायक लामीदरहा, जमुना महिला ग्राम संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन शेख कलीमुल्लाह कृषि विकास अधिकारी द्वारा किया गया तथा उपस्थित जन समुदाय का आभार सत्यनारायण गुप्ता ग्राम सचिव द्वारा किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

मुख्य मार्ग पर दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज के वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन…लोक शांति भंग करने वाले 7...

रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का स्वतः संज्ञान लेकर की कार्रवाई रायगढ़,...

More Articles Like This