अनियमित कर्मचारियों ने नियमितीकरण अंतर्गत स्पष्ट और पद तथा संख्यावार जानकारी बनाने निगम आयुक्त को दिया ज्ञापन

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

महापौर एवं नेता प्रतिपक्ष ने भी अनियमित कर्मचारियों को दिया सकारात्मक आश्वासन

रायगढ़ / नगर निगम अनियमित कर्मचारी संघ द्वारा नियमितीकरण अंतर्गत स्पष्ट रूप से पद एवं संख्यावार जानकारी बनाने और रायपुर कार्यालय भेजने हेतु नगर निगम आयुक्त,महापौर,नेता प्रतिपक्ष को ज्ञापन सौपा।आयुक्त ने स्पष्ट जानकारी भेजने आश्वसन दिया है।
प्लेस कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष इमरान खान के नेतृत्व में सैकड़ो महिला पुरुष प्लेसमेंट कर्मचारियों ने निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा,महापौर श्रीमती जानकी काट्जू ,नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी को नियमितीकरण अंतर्गत स्पष्ट जानकारी बनाने और रायपुर सम्बंधित कार्यालय में भेजने ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।


रायगढ़ निगम कार्यालय में लगभग 228 कर्मचारी तथा सफाई विभाग और जल विभाग के कर्मचारीयो को मिलाकर लगभग 488 प्लेसमेंट कर्मचारी है जो अपने भविष्य को लेकर अत्यंत चिंतित है,इनमें तो कई ऐसे कर्मचारी है जिन्होंने अपनी पूरी उम्र प्लेसमेंट कर्मचारी के रूप में दे दी। विगत दिनों 27 नवम्बर को राज्य नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारियों द्वारा नियमितीकरण हेतु छतीसगढ़ सरकार के जनघोषणा पत्र को ध्यान कराते हुए रायपुर बूढ़ा तालाब में एक दिवसिय धरना प्रदर्शन भी किया किया जिसमें राज्य भर के नगरीय निकाय के साथ रायगढ़ नगर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारी भी शामिल हुए।


आज अनियमित कर्मचारीयो ने ज्ञापन के माध्यम से आयुक्त और जनप्रतिनिधियों को पूनः आग्रह किया।
निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने स्पष्ट जानकारी बनाने और भेजने आश्वासन दिया।
महापौर श्रीमती जानकी काट्जू ने भी अनियमित कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस की सरकार यदि प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित करती है तो रायगढ़ निगम से समस्त कर्मचारियों की स्पष्ट जानकारी जाएगी और उन्हें नियमित कराने प्रयास किया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने कहा कि ये तो कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है कांग्रेस की सरकार को अपने जनघोषणा अनुरूप अनियमित कर्मचारियों को नियमीत करना चाहिए।रही बात जानकारी की तो पदवॉर संख्या वार सूची बनाकर शासन को प्रस्तुत किया जाना सही होगा।
संघ के अध्यक्ष इमरान खान ने बताया कि रायपुर धमतरी एवं अन्य निकायो में जिस तरह स्पष्ट जनकारी सम्बंधित विभाग को प्रेषित की गईं है उसी तरह रायगढ़ निगम से भी पद और संख्यावार जानकारी भेजने आयुक्त एवं जनप्रतिनिधियो को आग्रह किया गया सभी ने सकारात्मक आश्वासन दिया है
आज के ज्ञापन दौरान अनियमित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष इमरान खान,रायगढ़ निगम अध्यक्ष लखनलाल उरांव,उपाध्यक्ष हेमोकान्ति सँवरा,मीडिया प्रभारी दीपक आचार्य एवं सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी नवा...

More Articles Like This