करोड़ों की लागत से बनी केलो पार्क अव्यवस्था की भेंट चढ़ी…चार दिनों बाद खुला गार्डन…सुरक्षा गार्ड्स, सफाई कर्मी का वेतन अभी भी अटका…देखिए वीडियो

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ / आगामी 17 नवंबर से केलो इको फ्रेंडली उद्यान को बंद कर दिया गया था। जहां लगभग 21, सफाई कर्मी और सुरक्षा गार्ड रहते हैं जिनके जिम्मे पार्क में साफ सफाई देखरेख की जाती है। वही गौरतलब हो कि पिछले 6 महीने से सुरक्षा गार्ड और सफाई कर्मचारियों का वेतन नहीं मिलने के कारण गार्डन को बंद कर दिया गया था।

कई बार कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों से भी बात की लेकिन उनका लगातार कहना है आज कल में सभी का पेमेंट हो जाएगा, यही करते-करते 6 महीने का समय बीत गया। वही आपको बताते चलें की कई बार जिला कलेक्टर को भी उन्होंने ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया है।

4 दिनों से बंद होने के कारण केलो पार्क कूड़ेदान में तब्दील हो गया है चारों ओर गंदगी ही गंदगी दिखाई दे रही है पेड़ भी सूख रहे हैं। पानी पाउच खाने-पीने की सामग्री सभी तरफ आपको फैली हुई नजर आएगी।

रायगढ़ शहर का सबसे विशाल उद्यान काफी विस्तृत और सुंदर भी है जो करोड़ों की लागत पर मनाया गया है जहां केवल रायगढ़ के लोग ही नहीं आसपास के जिले से भी पर्यटक यहां पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। लगातार चार दिनों से बंद होने के कारण दूरदराज से आए, लोगों को काफी परेशानी हुई कई लोग निराश होकर भी बेरंग वहां से लौटे।

वही कार्यरत कुछ कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया अक्टूबर से मार्च तक ही पिकनिक के लिए सैलानी दूर-दूर से आते हैं और ऐसे समय में उद्यान का बंद होना उचित नहीं है।

क्या कहते हैं केलो परियोजना अधिकारी

वही इंद्रधनुष न्यूज़ ने जब अधिकारी से बात की तब उन्होंने बताया कर्मचारियों का रुका हुआ वेतन बहुत जल्दी ही हो जाएगा कुछ शासकीय दिक्कतों के कारण उनका वेतन देने में समस्याएं हो रही थी। जल्द से जल्द उनका पेमेंट करा दिया जाएगा।

बहरहाल केलो इको फ्रेंडली गार्डन आम जनमानस के लिए तो खुल गया है लेकिन कार्यरत कर्मचारियों का वेतन भुगतान कब तक होगा यह बड़ी समस्याएं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

भाजपा का ‘जनजातीय गौरव दिवस’ केवल राजनीतिक ढोंग और प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग, आदिवासियों के बुनियादी व जल-जंगल-जमीन के मुद्दों से ध्यान भटकाने का...

भाजपा का 'जनजातीय गौरव दिवस' केवल राजनीतिक ढोंग और प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग, आदिवासियों के बुनियादी व जल-जंगल-जमीन के...

More Articles Like This