अवैध शराब तस्करी में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से जब्त 30 लीटर शराब व स्कूटी जब्त, पुसौर पुलिस की कार्यवाही

spot_img
Must Read

रायगढ़, 20 दिसंबर । अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुसौर पुलिस ने महुआ शराब तस्करी में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। थाना पुसौर क्षेत्र के ग्राम औरदा निवासी दयानिधि साव पिता फागुलाल साव उम्र 37 वर्ष को अवैध शराब परिवहन के मामले में आज विधिवत गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार दिनांक 13 दिसंबर 2025 को पुसौर पुलिस को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुसौर पेट्रोल पंप के सामने घेराबंदी कर शराब रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान एक व्यक्ति टीवीएस जुपीटर 125 सीसी स्कूटी से आते दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर स्कूटी को चाबी सहित छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्कूटी की तलाशी लेने पर डिक्की एवं प्लास्टिक बोरी में पन्नियों के अंदर 10-10 लीटर की मात्रा में *कुल 30 लीटर अवैध महुआ शराब* बरामद की गई। मौके पर ही अवैध शराब एवं स्कूटी को जप्त कर देहाती नालसी कायम की गई, पश्चात थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 337/2025 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जांच के दौरान जप्त स्कूटी क्रमांक सीजी 13 बीएच 7554 के वाहन स्वामी खेमराम साव निवासी औरदा से पूछताछ करने पर स्कूटी घटना के दिन उसके भाई दयानिधि साव द्वारा ले जाना बताया गया। संदेही दयानिधि साव से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार किया, जिस पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक योगेश उपाध्याय, आरक्षक कीर्तन यादव, दिनेश गोंड एवं विजय कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल – वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में बैठकर किया भोजन

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल - वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में...

More Articles Like This