छत्तीसगढ़ी ओलम्पियाड में ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी खेल प्रतिभा

spot_img
Must Read

रायगढ़ /

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों के सरंक्षण एवं इनको प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राजीव मितान युवा क्लब के संयोजन में ग्रामीण अंचल में होने वाले छत्तीसगढ़ी ओलम्पियाड खेल प्रतियोगिता में ग्रामीण जनों के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने भी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया । ग्राम तारापुर में भी इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ जिसमें ग्रामीण व पारंपरिक खेल – कबड्डी, फुगड़ी गिल्ली डंडा भौरा – बांटी रस्सा खींच गेड़ी दौड जैसे रोमांचक खेलों में ग्रामीण जनों के साथ साथ स्कूली बच्चों ने भी उत्साहजनक भागीदारी निभायी ।खेल में निर्णायक के रूप में स्कूल के चयनित

शिक्षक शिक्षिकाओं की विशेष भागीदारी रही वहीं स्कूल के प्राचार्य के निर्देशन एवं प्रधानपाठक कुमार साहू के मार्गदर्शन में शिक्षक स्टाफ की विशेष सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ खेल में निर्णायक व रेफरी के रूप में व्याख्याता फणीन्द्र पटेल एवं मनोज कुमार, श्रीमती माधुरी पटेल तथा ग्राम के युवकों की छत्तीसगढ़ ओलम्पियाड में विशेष भागीदारी रही । पंचायत स्तर पर संपन्न होने वाले इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी 15 सितंबर को ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे |

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल – वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में बैठकर किया भोजन

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल - वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में...

More Articles Like This