एनटीपीसी लारा ने ग्राम अरमुड़ा में स्टेडियम निर्माण की रखी आधारशिला, ग्रामीण खेल विकास को मिलेगा बढ़ावा

spot_img
Must Read

सीएसआर पहल के तहत भूमि पूजन एवं भूमिपूजन समारोह संपन्न, ग्रामीण युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने के मिलेंगे अवसर

लारा, छत्तीसगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने, स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और सामुदायिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से एनटीपीसी लारा द्वारा सीएसआर पहल के अंतर्गत ग्राम अरमुड़ा में प्रस्तावित एनटीपीसी स्टेडियम का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख श्री सुभाष ठाकुर, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग) श्रीमती कातंगुर सुष्मिता रेड्डी, महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री राजन कुमार श्रीवास्तव, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री जाकिर खान सहित एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी, ग्राम सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

स्टेडियम निर्माण की शुरुआत क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सामुदायिक पहल है। प्रस्तावित स्टेडियम का उद्देश्य ग्राम अरमुड़ा एवं आसपास के गांवों के युवाओं और खेल प्रेमियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इससे स्थानीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने, विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जैसे मूल्यों को अपनाने के अवसर मिलेंगे।

यह पहल एनटीपीसी लारा की समावेशी एवं सतत सामुदायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। औद्योगिक विकास के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के सामाजिक उत्थान और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए एनटीपीसी लारा निरंतर विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित कर रहा है। प्रस्तावित स्टेडियम से क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने, युवाओं में स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ने तथा ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच मिलने की उम्मीद है।

एनटीपीसी लारा की यह पहल ग्रामीण युवाओं की आकांक्षाओं को साकार करने और खेलों के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

फाइन स्टार को 52 रन से हरा कर ब्रदर्स 11 ने जीता टपरंगा प्रीमियर लीग…दीपक को मिला मैन ऑफ़ द मैच और मैन ऑफ़...

विजेता टीम को दिया गया 51000 और ट्रॉफी  रायगढ़ / ग्राम टपरंगा में पहली बार टपरंगा प्रीमियर लीग का आयोजन...

More Articles Like This