नवरात्रि पर 14 अक्टूबर को होगा भव्य मेगा डांडिया नाइट का आयोजन…लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन एवं दिव्य शक्ति की संयुक्त पहल — रेड क्वीन में सजेगी संगीत, नृत्य और मनोरंजन की शाम

spot_img
Must Read

रायगढ़, । नवरात्रि के पावन अवसर पर लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन एवं दिव्य शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 14 अक्टूबर 2026, बुधवार को शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक भव्य मेगा डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रायगढ़ स्थित रेड क्वीन में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम के संबंध में प्रशासन को लिखित सूचना भी दे दी गई है।

आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन नवरात्रि की पारंपरिक आस्था, भक्ति, संगीत और आधुनिक मनोरंजन का अनूठा संगम होगा। कार्यक्रम में आकर्षक डांडिया-गरबा प्रस्तुतियां, लाइव म्यूजिक, नृत्य, मनोरंजक गतिविधियां, आकर्षक पुरस्कार तथा विभिन्न फूड काउंटर विशेष आकर्षण रहेंगे। इसका उद्देश्य शहरवासियों को परिवार एवं मित्रों के साथ नवरात्रि की रंगीन और यादगार शाम का आनंद लेने का अवसर प्रदान करना है।

कार्यक्रम में नामी कलाकारों एवं संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव को खास बनाने की तैयारी की गई है। आयोजकों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में शहरवासी इस आयोजन में शामिल होकर डांडिया-गरबा की उमंग और उल्लास का हिस्सा बनेंगे।

आयोजन की तैयारियों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए दोनों क्लबों के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजन समिति में मुकेश केडिया, राजेश सिंघानिया बंटी एवं अनिल अग्रवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं के लिए अनुराग गुप्ता,सौरभ अग्रवाल,रामचंद्र शर्मा,को कार्यक्रम प्रभारी तथा अन्य सदस्यों को विभिन्न दायित्व दिए गए हैं।

आयोजन से जुड़े प्रमुख सदस्यों में राजेश अग्रवाल बब्बल , संजय अग्रवाल बोरवेल , संजय अग्रवाल माँ बंजारी,तरुण गोयल, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुनील एस के टी,सतनाम सिंह वाधवा पाली,राजेश अग्रवाल आरडीएस, डॉ.दयानंद अवस्थी, सुनील गर्ग दीपक मित्तल,हनुमान अग्रवाल, विजय अग्रवाल स्टील, अशोक अग्रवाल मोबाइल , के बी गोयल , अशोक बट्टीमार दीपक मित्तल, अमित मोदी सुनील गर्ग, एवं राम यादव ,श्रीकांत पांडे राजेश नंदे,पवन मित्तल सहित अन्य सदस्य तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं।

लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन के अध्यक्ष शिव शंकर अग्रवाल एवं दिव्य शक्ति की अध्यक्ष कविता बेरीवाल के नेतृत्व में दोनों संस्थाओं के सदस्य ममता अग्रवाल,शालू अग्रवाल व करीना अग्रवाल आयोजन को सफल और यादगार बनाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य कर रहे हैं।

लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन एवं दिव्य शक्ति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 14 अक्टूबर को अपने परिवार एवं मित्रों के साथ इस भव्य मेगा डांडिया नाइट में शामिल हों और नवरात्रि के उत्सव को संगीत, नृत्य एवं उल्लास के साथ यादगार बनाएं।

कार्यक्रम विवरण:

दिनांक: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार

समय: शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक

स्थान: रेड क्वीन, रायगढ़

आयोजक: लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन एवं दिव्य शक्ति

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जनता की गाढ़ी कमाई और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना विपक्ष का धर्म, इसे ‘दोगलापन’ कहना भाजपा की हताशा का प्रतीक: कांग्रेस

रायगढ़। विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी...

More Articles Like This