होटल ट्रिनिटी में गूंज रही भक्ति की धुन, ‘नानी बाई रो मायरो’ के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

spot_img
Must Read

मायरा में कल भात का कार्यक्रम, अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को शामिल होने की अपील

रायगढ़, 1 सितंबर 2026: होटल ट्रिनिटी में आयोजित भव्य धार्मिक आयोजन ‘नानी बाई रो मायरो’ के दूसरे दिन मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक आयोजित कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण शामिल हुए और कथा का रसपान किया।

वृंदावन से पधारीं सुप्रसिद्ध कथावाचक राधा किशोरी जी ने अपनी भावपूर्ण वाणी से श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति, भक्त और भगवान के अटूट संबंध तथा नरसी जी के जीवन से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि सच्चे भक्त की भक्ति के आगे भगवान अपने भक्त की सहायता के लिए स्वयं उपस्थित होते हैं। नरसी जी के जीवन प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने प्रभु की कृपा और भक्ति की शक्ति को बेहद सुंदर ढंग से समझाया।

कथा में ‘नानी बाई रो मायरो’ की कथा का भी विस्तार से वर्णन किया गया। कथा श्रवण करते हुए श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बना हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु राधा किशोरी जी के मुखारविंद से कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त कर रहे हैं।

भगवान की लीलाओं की नृत्य-नाटिकाएं बनीं आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में भगवान की विभिन्न लीलाओं को नृत्य-नाटिका के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। इसके लिए विशेष रूप से कोलकाता से कलाकारों को बुलाया गया है। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जा रही मनमोहक नृत्य-नाटिकाएं श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। कथा के साथ भगवान की लीलाओं का यह सुंदर मंचन पूरे आयोजन को और भी भव्य एवं भावपूर्ण बना रहा है।

आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले भक्तों के लिए जलपान एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

कल होगा भात का भव्य कार्यक्रम

‘नानी बाई रो मायरो’ आयोजन के अंतर्गत कल बुधवार को भात का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम एवं उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सभी श्रद्धालु मिलकर नानी बाई का भात भरेंगे। इस विशेष कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

आयोजकों ने रायगढ़वासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर भक्ति के इस पावन अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

भक्तिमय वातावरण में आयोजित हो रहे इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति आयोजन की भव्यता को और बढ़ा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रूटीन पढ़ाई करने से एवरेज बन सकते हैं, विद्यार्थियों में आगे क्या की भूख होनी चाहिएः प्रकाश

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल धौराभांठा में हुआ करिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम रायगढ़ 1 सिंतबर। रूटीन की पढ़ाई करने से...

More Articles Like This