spot_img
Monday, August 10, 2026

रोडोपाली मंडल की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न…संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर हुआ मंथन

spot_img
Must Read

रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी रोडोपाली मंडल की मासिक कामकाजी बैठक आज संगठनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई।बैठक में मंडल के आगामी कार्यक्रमों,संगठन की गतिविधियों,बूथ सशक्तिकरण,शक्तिकेंद्रों की सक्रियता,कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा पार्टी के आगामी अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य वक्ता पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्रीमती सुनीति राठिया,मंडल प्रभारी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक अग्रवाल तथा मंडल अध्यक्ष सरोज बेहरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता सुनीति राठिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक दल नहीं,बल्कि विचार और कार्यकर्ता आधारित संगठन है।पार्टी की वास्तविक शक्ति हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं।उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बनाने के लिए नियमित प्रवास करे, आमजन से संपर्क और संवाद स्थापित करे तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाए।

उन्होंने कहा कि संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है।हमें पद की अपेक्षा दायित्व को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के लिए कार्य करना चाहिए। आगामी सभी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का उन्होंने आह्वान किया।

मंडल प्रभारी अशोक अग्रवाल ने कहा,बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत मंडल प्रभारी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक अग्रवाल ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा का मूल मंत्र बूथ सशक्तिकरण है।बूथ जितना मजबूत होगा,संगठन उतना ही मजबूत और प्रभावी होगा।

उन्होंने सभी शक्तिकेंद्र प्रभारियों,संयोजकों,बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से नियमित प्रवास करने तथा बूथ की टीम को सक्रिय करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि बैठकों की केवल औपचारिकता न हो,बल्कि प्रत्येक बैठक से ठोस कार्ययोजना और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

अशोक अग्रवाल ने आगामी तिरंगा यात्रा,संत रविदास कलश यात्रा, मन की बात कार्यक्रम,शक्तिकेंद्र एवं बूथ बैठकों सहित संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों को ऐतिहासिक एवं प्रभावी बनाने में जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करना,पंच परमेश्वर की जानकारी व्यवस्थित करना और मन की बात के सामूहिक श्रवण को प्रभावी बनाना मंडल संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

मंडल अध्यक्ष सरोज बेहरा ने कहा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से बनेगा मजबूत संगठन

मंडल अध्यक्ष सरोज बेहरा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि रोडोपाली मंडल को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मिलकर टीम भावना से कार्य करें।उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित प्रत्येक कार्यक्रम को समयबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से बूथ स्तर तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने मंडल के सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों को सक्रिय करते हुए नियमित बैठकें आयोजित करने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के निरंतर संपर्क,प्रवास और परिश्रम से ही संगठन की जड़ें और मजबूत होंगी।

बैठक में मंडल की आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई। शक्तिकेंद्र बैठकों में अपेक्षित उपस्थिति,बूथ स्तर पर नियमित प्रवास,पंच परमेश्वर की जानकारी,मोर्चों की नियमित बैठक,प्रत्येक बूथ पर मन की बात प्रमुख की व्यवस्था,शक्तिकेंद्र प्रभारियों का नियमित प्रवास तथा आगामी तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।

मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा, रीति-नीति एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

बैठक में पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्रीमती सुनीति राठिया,मंडल प्रभारी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष सरोज बेहरा,वरिष्ठ नेता यादलाल नायक, महामंत्री झुमकलाल, उपाध्यक्ष शोभराम बेहरा, प्रकोष्ठ के जिला कोषाध्यक्ष द्वारका सिंह ठाकुर,युवा मोर्चा जिला महामंत्री त्रिलोचन राठिया,जिला उपाध्यक्ष संतोष यादव,महिला मोर्चा अध्यक्ष गोलू रानी राठिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक चौधरी,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष हेमलाल साव,जनपद उपाध्यक्ष गायत्री बेहरा,कार्यालय मंत्री ज्ञानेश प्रधान,शक्तिकेन्द्र प्रभारी अशोक पटेल,शक्ति केंद्र प्रभारी वेदराम राठिया,विद्या साव,युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति विनायक शर्मा,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संतोष यादव,मनीष ठाकुर,ज्ञानेस्वर बेहरा,महिला मोर्चा मंत्री सायबानी गुप्ता,नूतन बारीक सहित मंडल के पदाधिकारी,मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य स्पष्ट रहा,संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना,कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और आगामी सभी कार्यक्रमों को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाना।

Latest News

बूथ तक संगठन को मजबूत करना ही लक्ष्य” – छाल में जिला भाजपा की मासिक बैठक संपन्न

पूर्व कार्यों की समीक्षा के साथ तिरंगा यात्रा और संत रविदास जयंती की तैयारी पर जोर रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी...

More Articles Like This

error: Content is protected !!