एनएमएल तलईपल्ली में विक्रेता एवं ग्राहक मिलन 2026 का आयोजन

spot_img
Must Read

एनएमएल तलईपल्ली में विक्रेता एवं ग्राहक मिलन 2026 का आयोजन

रायगढ़ – घरघोड़ा || एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा कोसल विहार टाउनशिप स्थित कम्युनिटी हॉल में विक्रेता एवं ग्राहक मिलन 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आनंद जी अग्रवाल, प्रभारी परियोजना प्रमुख एवं महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में 50 से अधिक विक्रेताओं एवं हितधारकों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान बिल प्रसंस्करण, वाणिज्यिक कोयला विक्रय, सतर्कता तथा परियोजना की प्रगति से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतियाँ दी गईं। इसके उपरांत एक संवादात्मक चर्चा एवं प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने सुझाव एवं जिज्ञासाएँ साझा कीं।

यह आयोजन विक्रेताओं एवं हितधारकों के साथ बेहतर समन्वय, पारदर्शिता तथा सहयोगात्मक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

एमसीएच में तीन महिलाओं की बच्चेदानी की जटिल सर्जरी सफल…विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम के समन्वय से सफल हुए ऑपरेशन

एमसीएच में तीन महिलाओं की बच्चेदानी की जटिल सर्जरी सफल... विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम के समन्वय से सफल हुए...

More Articles Like This