नारी शक्ति ही भाजपा की ताकत: महिला मोर्चा घर-घर तक पहुंचाएगी सरकार की योजनाएं – सत्यलता मिरी

spot_img
Must Read

संगठन की मजबूती ही जीत की गारंटी जिला स्तरीय बैठक में महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की प्रभावी मौजूदगी

रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक आज रायगढ़ में उत्साह के साथ संपन्न हुई। बैठक में महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी और पदाधिकारियों का परिचय कराया गया और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की मुख्य अतिथि एवं जिला महिला मोर्चा प्रभारी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष, जांजगीर-चांपा श्रीमती सत्यलता मिरी जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा किनारी शक्ति ही भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत है। मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक काम हुए हैं। मोदी सरकार एवं साय द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा साय सरकार के कुशल सारथी वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बेहतर वित्तीय प्रबंधन की वजह से प्रदेश की सत्तर लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर माह एक हजार रुपए की राशि दी जा रही है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि इन योजनाओं को हर घर, हर बूथ तक पहुंचाएं। श्रीमती मिरी ने कहा महिला मोर्चा की हर बहन एक कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि समाज की प्रेरणा है। संगठन को मजबूत करने के लिए हम सबको एकजुट होकर काम करना होगा। चुनाव हो या समाज सेवा, हर मोर्चे पर महिलाएं आगे रहेंगी। वही महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता पटेल ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी से अवगत कराया।

इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा सह प्रभारी श्रीमती गौरी नवरत्न जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा रायगढ़ के महामंत्री जतिन साव जी एवं विकास केडिया जी महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मधुलता पटेल जी पूर्व विधायक सुनीति राठिया जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शीला तिवारी,शोभा शर्मा, सहित विधानसभा प्रभारी शांता साय , पूनम सोलंकी , मंजुलता नायक , बीणा विश्वास * और महामंत्री रेखा महमिया, पार्षद त्रिवेणी डहरे, सविता उपाध्याय सहित महिला कार्यिताओं की मौजूदगी रही 

बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री और बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहनों ने भाग लिया। सभी ने संकल्प लिया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की महिला हितैषी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। महिलाओं के लिए मोदी एवं साय सरकार द्वारा किए जा रहे प्रभावी योजनाओं को घर घर पहुँचाये जाने की जानकारी दी।बैठक का संचालन महामंत्री रेखा महमिया वहीं आभार प्रदर्शन महामंत्री बीणा विश्वास ने किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

हिन्दी दिवस पर धौराभांठा स्कूल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़ 14 सितंबर। हिन्दी दिवस के अवसर पर जेपीएल जिंदल फाउंडेशन द्वारा शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा में कार्यक्रम...

More Articles Like This