शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम: वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान

spot_img
Must Read

एनटीपीसी लारा ने सामाजिक विकास एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सशक्त करते हुए बुधवार को “कनेक्टिंग सोसायटी – एक कदम विकसित भारत की ओर” थीम पर एक भव्य कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों से लगभग 1,500 ग्रामीणों, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी थे। इस अवसर पर रायगढ़ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी (आईएएस), एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा, एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख श्री सुभाष ठाकुर, महाप्रबंधक (ओ एंड एम) श्री श्रीनाध मारिसेट्टी, एजीएम (मानव संसाधन) श्री जाकिर खान सहित एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा एवं बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आसपास के गांवों की कक्षा आठवीं की लगभग 400 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं, ताकि वे विद्यालय तक सुगमता से पहुंच सकें और उनकी शिक्षा निरंतर जारी रहे। इसके साथ ही कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री ओ. पी. चौधरी ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

समुदाय के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए 450 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को दोहर, कंबल, इमरजेंसी लाइट एवं अन्य आवश्यक घरेलू उपयोग की सामग्री प्रदान की गई।

अपने संबोधन में रायगढ़ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि एवं वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने एनटीपीसी लारा द्वारा शिक्षा, बालिका सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर सीखने की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन एवं एनटीपीसी लारा प्रतिभाशाली और मेहनती विद्यार्थियों के हर संभव सहयोग के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख श्री सुभाष ठाकुर ने कहा कि एनटीपीसी केवल ऊर्जा उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के समग्र एवं सतत विकास के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कंपनी की विभिन्न सीएसआर पहलें स्थानीय समुदाय के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से एनटीपीसी लारा ने शिक्षा, सशक्तिकरण एवं सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित करते हुए स्थानीय समुदाय के साथ अपने विश्वासपूर्ण संबंधों को और मजबूत किया तथा “विकसित भारत” के निर्माण में सार्थक योगदान देने के अपने संकल्प को दोहराया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

हिन्दी दिवस पर धौराभांठा स्कूल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़ 14 सितंबर। हिन्दी दिवस के अवसर पर जेपीएल जिंदल फाउंडेशन द्वारा शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा में कार्यक्रम...

More Articles Like This