बायो टेक्नाॅलाॅजी के विद्यार्थियों ने जाना मशरूम उगाने और स्पाॅन बनाने की विधि…जिंदल फाउंडेशन द्वारा संचालित जनजीविका केंद्र का किया भ्रमण

spot_img
Must Read

29 जुलाई रायगढ़। ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी रायगढ़ के बाॅयो टेक्नाॅलाॅजी के विद्यार्थियों ने जिंदल फाउंडेशन तमनार द्वारा संचालित जन जीविका केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को केंद्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किस तरह एक प्रोडक्ट गांव के किसानों से निकल कर मार्केट तक पहुंच रहा है और किसानों के लिए कैसे लाभदायक साबित हो रहा है। विद्यार्थियों ने न केवल मशरूम उगाने के बारे में जाना बल्कि स्पाॅन बनाने की पूरी प्रक्रिया को भी उन्होंने समझा। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए लाभदायक रहा।

जिंदल पाॅवर तमनार द्वारा क्षेत्र के किसानों को कम लागत में अच्छी आय दिलाने और उनके प्रोडक्ट को मार्केट तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत जिंदल फाउंडेशन द्वारा संचालित जन जीविका केंद्र तमनार में मिलेट आइटम से बेकरी प्रोडक्ट, केक बनाने, पापड़ यूनिट और टेराकोटा के अलावा मशरूम युनिट संचालित किया जा रहा है। इस केंद्र का भ्रमण करने के लिए बुधवार को ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी रायगढ़ के बीएससी आॅनर बायो टेक्नाॅलाॅजी के छात्र- छात्राएं बड़ी संख्या में पहुंचे थे। विद्यार्थियों ने एक- एक यूनिट का भ्रमण कर प्रोडक्षन की गतिविधियों को समझा। विद्यार्थियों को मशरूम प्रोडक्षन के बारे में जानकारी संतोश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्र में आयष्टर और पेडिस्ट्रा मशरूम का उत्पादन किया जाता है। उन्होंने मशरूम उगाने की विधि बताई यह भी बताया कि मशरूम के लिए कौन सा मौसम अनुकूल होता है और कितना तापमान जरूरी होता है। इसके अलावा स्पाॅन बनाने की भी विधि को बताया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि क्षेत्र के किसानों को मशरूम उगाने के लिए जिंदल फाउंडेशन द्वारा सहयोग किया जाता है, साथ ही किसानों के मशरूम को भी खरीदकर उसका बाई प्रोडक्ट भी बनाया जाता है। इसके पाउडर का उपयोग पापड़ आदि बनाने में किया जाता है। यूनिवर्सिटी के प्रो डाॅक्टर शुभंकर शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने मशरूम उत्पादन और फूड प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया। यह उनके कोर्स में शामिल है, उनके भविश्य में काम आएगा। माइक्रो बाॅयोलाॅजी में मशरूम कल्टीवेषन विशय शामिल है। इस अवसर पर सीएसआर की मैनेजर शीतल पटेल भी उपस्थित थीं।

एचओडी ने दी समझाइश 

एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट एंड ग्रुप हेड सीएसआर ऋशिकेष राय शर्मा से विद्यार्थियों ने भेंट की। शर्मा ने विद्यार्थियों को मशरूम उगाने के लिए फिल्ड में आने वाली दिक्कतों से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे यह परीक्षण करें कि किस तरह से मशरूम उत्पादन को और अच्छा किया जा सके, जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ हो। उन्होंने कहा कि इस बारे में और प्रेंक्टिकल वे कर सकते हैं तो करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल – वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में बैठकर किया भोजन

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल - वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में...

More Articles Like This