spot_img
Friday, July 31, 2026

बेबाक व निष्पक्ष लेखनी का धनी…रामचंद्र शर्मा

spot_img
Must Read

रायगढ़ / आज के दौर में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ जहां एक और पक्षपाती मीडिया और बिकाऊ मीडिया जैसे शब्दों से अपनी गरिमा खोते जा रहा है ऐसे विकट समय में आप जैसे एक संपादक एक पत्रकार जिन्होंने अपनी बेबाक व निष्पक्ष खबरों तथा लेखनी से एक अखबार एक संपादक एक पत्रकार की गरिमा को बनाए रखा है इसके लिए आपको अनन्य साधुवाद..। मेरा मानना है कि, निष्पक्ष निडर व बेबाक खबरें किसी भी अखबार व पत्रकार की

पहचान उसकी आन बान और शान होती है। जो आमजन की आवाज को उठाकर उन्हें इंसाफ दिलाती है तथा सार्वजनिक सरोकारों व सार्वजनिक हितों से जुडक़र पत्रकारिता के उद्देश्य को सार्थक करती हैं। सामाजिक सरोकारों को व्यवस्था की दहलीज तक पहुंचाने और प्रशासन की जनहितकारी नीतियों तथा योजनाओं को समाज के सबसे निचले तबके तक ले जाने के दायित्व का निर्वहन आप बाखूबी कर रहे हैं। वर्तमान दौर में जहां मीडिया की अपनी भूमिका व खबरों को लेकर लोकतंत्र स्तम्भ की गरिमा किसी न किसी रूप में आहत हो रही है,ऐसे में आप अपने अखबार के जरिए अपनी बेबाक लेखनी के जरिए अपने पत्रकारिता के जरिए अपने सामाजिक सरकारों के प्रति अपनी सार्थक भूमिका निभा रहे हैं। एक सच्चे व निष्पक्ष अखबार एक सशक्त संपादक व विशुद्ध पत्रकार की मर्यादा और पत्रकारिता जैसे महत्वपूर्ण विधा को आपने अपनी बेबाक लेखनी निष्पक्ष खबरों के प्रकाशन के जरिए जीवित रखा है यह वास्तव में यह प्रशंसनीय है..। धरावतरण दिवस पर आदरणीय रामचंद्र शर्मा जी को स्वस्थ समृद्धि व मंगलमय जीवन की अनंत शुभकामनाएं व बधाइयां..

 पत्रकार इंद्रधनुष न्यूज़ ज्योति ठाकुर

Latest News

आईजीपी राम गोपाल गर्ग ने ली रायगढ़ पुलिस की समीक्षा बैठक, कहा—’प्रोफेशनल पुलिसिंग और समयबद्ध विवेचना ही सफलता की पहचान’

नवीन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, समयसीमा में विवेचना, संपत्ति संबंधी अपराधों पर त्वरित एफआईआर और तकनीक आधारित पुलिसिंग पर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!